City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह की अनोखी पहल : जागरूकता के लिये रवाना किये वाहन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम की अनोखी सोच पर गावों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये विशेष अभियान का संचालन हुआ। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत जनमानस को जागरूक करने हेतु जिलाधिकारी आनन्द सिंह द्वारा विकास भवन परिसर से कुल 9 ‘‘कोविड एवं स्वच्छता जागरूकता रथ’’ को हरी झण्डी देकर सभी 8 विकास खण्डों हेतु रवाना किया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री हरिश्चन्द्र वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सर्वेश कुमार पाण्डेय, परियेाजना निर्देशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आरपी मिश्रा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचन्द्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिश्चन्द्रनाथ, जिला उद्यान अधिकारी श्री परवेज खां, समस्त सहायक विकास अधिकारी(पं0) सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण के तहत जिला स्वच्छता समिति के तत्वाधान में लिये गये निर्णय के अनुसार 9 कोविड एवं स्वच्छता जागरूकता रथ तैयार कर 8 विकास खण्डों के सभी न्याय पंचायत एवं 469 ग्राम पंचायतों में कोविड बचाव, सुरक्षा, वैक्सीनेशन पंजीकरण, कोविड टेस्टिंग, दवा वितरण एवं साफ सफाई, सेनिटाइजेशन, फागिंग आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश एवं मूलभूत जानकारी ग्रामीण क्षेत्रवासियों हेतु तैयार कर प्रचार वाहन के माध्यम से दी जायेगी। डीएम की इस अनूठी पहल से कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव में गावों को सुरक्षा कवच पहनाया जाऐगा।ग्रामीणों को जागरूक होंगे। दो गंज की दूरी व मास्क की अनिवार्यता तथा बार-बार साबुन से हाथ धोने एवं साफ सफाई का ध्यान रखकर कोरोना वायरस से अपना बचाव करेंगे।


जिला पंचायत राज अधिकारी नें अवगत कराया गया कि प्रत्येक प्रचार वाहन पर 3 कर्मचारी (स्वच्छाग्राही) एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), मेडिकल किट, सेनेटाइजर, मास्क एवं अन्य प्रचार सामग्री के साथ प्रतिदिन 5 ग्राम पंचायत का भ्रमण एवं निगरानी समितियों के साथ बैठक कर उन्हे जागरूक कर समस्त लक्षणयुक्त व्यक्तियों को मेडिकल किट प्रदान करेगे। साथ ही खण्ड प्रेरक गांव में 18 वर्ष से अधिक एवं 44 वर्ष तक के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हेतु कोविड प्लेटफार्म एवं आरोग्य सेतू एप्प पर रजिट्रेशन कराकर अधिक लोगो को टीकाकरण हेतु प्रेरित करेगे। सभी वाहन प्रभारी प्रतिदिन दवा वितरण एवं कोविड टेस्टिंग के साथ-साथ ग्राम में साफ-सफाई, फागिंग एवं सेनेटाइजिग किये जाने की रिपोर्ट सायं 4 बजे विकास भवन स्थित वाररूम को देगे।


जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये उन्हें तत्काल मेडिकल किट उपलब्ध कराये तथा जिनको भी मेडिकल किट दी जाये उनका नाम, पता एवं मो0नं0 रजिस्टर में अंकित किया जाये।तदोपरान्त कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये जनपद बांदा के इन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, विकास भवन का जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया । जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी में कार्यरत समस्त अधिकारी,कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आईकार्ड जरूर पहन कर आये तथा डबल मास्क का प्रयोग करें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड महाविद्यालय का कराया जाएगा नैक मूल्यांकन

News : सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर नीयत में खोट

City News Uttar Pradesh

अयोध्या नें प्रयागराज को हराया: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील एवं डीएम दीपा रोमांचित !

35 साल के युवाओं में “दिल” ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

युवक की ‘रहस्यमयी मौत’: साड़ी में ‘ढका’ शव देख उड़े ‘होश’

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की डीएम से मुलाकात: ‘जन्म मृत्यु’ प्रमाण पत्र की ‘उलझनों’ पर हुआ संवाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़