City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : यूपी के डान मुख्तार की खैरियत जानने वालों से जेल प्रशासन परेशान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल के चित्रकूट जेल में गैंगवार की घटना के बाद से मुख्तार की कुशल क्षेम जानने वालों की लंबी श्रंखला बांदा जेल प्रशासन के लिये आफत सा बन गया है। खैरियत जानने के लिए बांदा जेल अधिकारियों के मोबाइल की हर घंटे फोन की घंटी घनघनानें से वहां के प्रशासन के अधिकारी खुशी और गम से ओत प्रोत हैं। सूत्रों की माने तो सरकारी का खुफिया विभाग काल डिटेल निकलवाने योजना में हैं ! इससे जेल प्रशासन की नींद उड़ी बताई जा रही है !


दरअसल मुख्तार की कोरोना जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग को दिया जाने वाला नंबर जेल अधीक्षक के लिए कथित मुसीबत बना हुआ है। कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी का कहना है कि डान मुख्तार के हमदर्दों में इतनी नादानी है कि चित्रकूट जेल शुरू होने के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। मुख्तार अंसारी के जानने वाले ज्यादातर लोग गैंगवार की घटना को बांदा जेल की घटना समझ कर फोन कर रहे हैं। दर्जनों बार फोन की घंटियां घन-घना चुकी है, इनमें पंजाब, जौनपुर, आंध्र प्रदेश, लखनऊ आदि की कॉल भी शामिल हैं।

अधीक्षक का कहना है कि फोन करने मुख्तार का नंबर और चित्रकूट की घटना को बांदा जेल की घटना समझ रहे हैं। अब उन्होंने ऐसे फोन कॉल को उठाना बंद कर दिया। जेल के अंदर बंदियों के लिए संचालित पीसीओ को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है।जेल प्रशासन तो फिलहाल यही मना रहा है कि रब्बा खैर करे !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्टेरिंग फेल होने से स्कूल की वैन पलटी, ड्राइवर समेत 8 बच्चे घायल

चोरों के दुस्साहस से पुलिस की किरकिरी: एक ही रात में सात दुकानों को बनाया निशाना

City News Uttar Pradesh

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार …

आयुक्त बाल कृष्ण जल और सड़क कार्य में देरी पर हुए सख्त: सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़