City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी ने 24 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, रेहड़ी-पटरी वालों को एक हजार रुपये भत्ता भी देगी सरकार …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को वर्चुअल माध्यम से संपन्न मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू को सोमवार 24 मई सुबह 07 बजे तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू के माध्यम से प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिल रही है। इसके दृष्टिगत इसकी अवधि को बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व से ही कोविड-19 की निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा, निःशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कार्य भी प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा राज्य सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में गरीबों और जरूरतमन्दों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को 3 माह के लिए प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार, प्रति यूनिट 5 किलो निःशुल्क खाद्यान्न जरूरतमन्दों को मिलेगा। इससे प्रदेश की लगभग 15 करोड़ जनसंख्या लाभान्वित होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को हर सम्भव राहत और मदद उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परम्परागत कामगारों को एक माह के लिए 1,000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। इससे लगभग 01 करोड़ गरीबों को राहत मिलेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा ‘फाइनल मुकाबले’ का शुभारंभ: ‘बांदा’ ने कानपुर को दी करारी ‘मात’

City News Uttar Pradesh

पेंशन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित, 15 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट रामायण मेला में प्रवचनों की गूंज: जटायु चरित्र पर हुई व्याख्या

City News Uttar Pradesh

भाजपा पर अखिलेश यादव का कड़ा हमला : बोले, यूपी-बिहार में 120 लोकसभा सीटों पर हरा देंगे, तो बीजेपी का क्या होगा ?

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की ‘उड़ी नींद’

City News Uttar Pradesh

कासगंज में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण : बढ़ते कोरोना के कहर को लेकर मंत्री ने सतर्कता बरतने के दिए आदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़