City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे दुकानदार, उचित मूल्यों से अधिक वसूल रहे है दाम …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना क‌र्फ्यू के चलते बाजारों में कालाबाजारी का खेल जारी है। जबकि प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए टीम का भी गठन किया है। इसके बावजूद भी दुकानदार कोरोना क‌र्फ्यू का जमकर फायदा उठा रहे है। आमजन जब दुकानों में पहुंचते है आवश्यक खाद्य वस्तुओं के लिए तो बड़े मूल्यों का सामना करना पड़ता है। जबकि प्रशासन कि ओर से दुकानदारों को रेट लिस्ट भी जारी की गई है। इसके बावजूद भी कालाबाजारी रूकने का नाम नहीं ले रही है।


स्थिति यह उत्पंन हो रही कि जरूरी सामान के लिए भी मूल दाम से अधिक वसूली की जा रही है। किराने के सामान भी महंगी दरों पर बेजने को दुकानदारों ने गुरेज नहीं किया। आमजन मजबूरन मुंह मांगे दाम पर सामान खरीदने को खरीदने को मजबूर है। वही पान मसाला और तंबाकू की बिक्री जबर्दस्त होती है। कुछ लोग कुछ घंटे भी तंबाकू के बिना नहीं रह सकते। एसे में गुटखों की कीमत दो से तीन गुना बढ़ा दी जाती है। वही अब शनिवार-रविवार लाकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से स्टॉक करके रखा हुआ है। पान की दुकानों के अलावा आम आदमी भी गुटखों की कालाबाजारी कर रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

डीएम अनुराग मिर्जापुर की तर्ज पर तालाबो में चलायेगें कुम्भी हटाओ अभियान

सीएम द्वारा बांदा के पैलानी में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन:70 मेगावाट मिलेगी बिजली

Banda : डाकिया डाक नहीं बांटता जलाता हैं, रिपोर्ट दर्ज पर विभाग बचाने में जुटा !

बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई: फिर ट्रक लेकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ

ब्रेकिंग न्यूज़