City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की पूछतांछ, आक्सीजन प्लांट निर्माण पर भी दौड़ाई नजर  …

 

– आक्सीजन कंन्सन्ट्रेट के बारे में भी डीएम ने ली जानकारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर के बाहर खुली कोविड डेस्क में तैनात कर्मियों से मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से बातचीत की। आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के बारे में भी जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने आक्सीजन प्लांट निर्माण की स्थिति देखी और जल्द से जल्द प्लांट निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी श्री सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड डेस्क पहुंचे और वहां पर तैनात कर्मचारियों से मरीजों के बारे में पूछतांछ की। बताया गया कि छह मरीज मिले हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ट्रामा सेंटर के अंदर घुस गए और वहां पर भर्ती मरीजों से उपचार और दवाओं के बारे में बातचीत की। मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया कि उपचार और दवाएं मिल रही हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के बारे में पूछा।

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल कैंपस में निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जितनी जल्दी हो सके, आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सीएमएस जिला अस्पताल को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मरीजों को भर्ती कर उनका बेहतर उपचार किया जाए। आक्सीजन की कमी किसी भी दशा में न हो।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक की संदिग्ध हालात में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे

परियोजना अधिकारी राकेश की प्रशासनिक क्षमता की “वाह”, अवैध कब्जा वालों को “झटका”

City News Uttar Pradesh

कब्रिस्तान में काटा था प्रेमिका का गला: आसमां के हत्यारे को 78 दिन में उम्रकैद, चेहरे के कारण मिली कठोर सजा !

बांदा पंचायत चुनाव : भाजपा के लिए गहन मंथन जरूरी !, विधानसभा चुनाव का था रिहर्सल ! …

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की समीक्षा बैठक : मच गया हल्ला, खुल गई पोल

ब्रेकिंग न्यूज़