City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में अनोखी खोज: विलुप्त सरयू फिर अठखेलियाँ करेंगी, वैज्ञानिकों का मिशन शुरू
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

एक फ्रेम में आईं दो शेरनियां: झांसी की रानी और आयरन लेडी इंदिरा, राजेश दीक्षित ने भरी हुंकार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “एक तरफ हाथ में तलवार” लेकर “अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला” देने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तो दूसरी तरफ “अपने दृढ़ संकल्प से विश्व पटल पर भारत का परचम लहराने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी”। दो अलग-अलग युग, दो अलग-अलग संघर्ष, लेकिन एक ही संदेश “देश सर्वोपरि”।एक फ्रेम में आईं दो शेरनियां: झांसी की रानी और आयरन लेडी इंदिरा, राजेश दीक्षित ने भरी हुंकारइसी संदेश को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के इंदिरा नगर स्थित “इंदिरा गांधी पार्क” में “दोनों महानायिकाओं की जन्म जयंती” को एक भव्य आयोजन के रूप में मनाया।एक फ्रेम में आईं दो शेरनियां: झांसी की रानी और आयरन लेडी इंदिरा, राजेश दीक्षित ने भरी हुंकारजिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “आज जब देश की राजनीति में विचारधारा और सिद्धांतों की लड़ाई तेज” है, ऐसे में “इंदिरा जी और रानी लक्ष्मीबाई जी का जीवन हमें याद” दिलाता है कि “सच्चा नेतृत्व” क्या होता है।एक फ्रेम में आईं दो शेरनियां: झांसी की रानी और आयरन लेडी इंदिरा, राजेश दीक्षित ने भरी हुंकारराजेश दीक्षित ने कहा “रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में कहा था, “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी, और अंतिम सांस तक लड़ीं”। ठीक उसी “जज्बे को 1971 में आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने दोहराया, जब उन्होंने अमेरिका की धमकियों की परवाह न करते हुए पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट कर बांग्लादेश का निर्माण” कर दिया। एक ने “तलवार से देश बचाया, दूसरी ने दूरदर्शिता और लौह संकल्प से देश” को बनाया।”जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित बोले: नेहरू जयंती पर लें संकल्प, लोकतंत्र की रक्षा ही कांग्रेस का धर्मउन्होंने आगे कहा कि “इंदिरा जी का बचपन ही आंदोलन “में बीता। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल के सानिध्य में उन्होंने बाल्यावस्था में ही “वानर सेना का गठन” किया, अंग्रेजों की जेल यातनाएं सहीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, गरीबों के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम देकर “भारत को आत्मनिर्भरता” की राह दिखाई।एक फ्रेम में आईं दो शेरनियां: झांसी की रानी और आयरन लेडी इंदिरा, राजेश दीक्षित ने भरी हुंकारआज की राजनीति में जहां घोषणाओं की भरमार है, वहां “इंदिरा जी की योजनाएं जमीन पर उतर कर गरीब के घर तक पहुंचती” थीं। यही फर्क है “कथनी और करनी” का। कार्यक्रम का समापन “राष्ट्रगान और दोनों वीरांगनाओं के जयघोष” के साथ हुआ। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मो. इदरीश, बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, संजय गुप्ता, सन्तोष द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : गुड फ्राइडे और रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, खुलेगा दफ्तर

City News Uttar Pradesh

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: पीड़िता एवं आरोपी की मेडिकल जांच

City News Uttar Pradesh

नशे में स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल बना शराबी अड्डा, धुत कर्मचारी पर गिरी गाज

बांदा में मशहूर हो गया नकली दवाओं का गोरख धन्धा: शहर से गांव तक पसरा पांव !

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएमओ की सलाह, हरि भजन गावो, कोरोना दूर भगाओ ! …

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा सावन में ‘विकास’ की फुहार : सड़कों के लोकार्पण की रफ्तार तेज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़