
- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू विधानसभा में सपा विधायक विशंभर सिंह यादव की “बढ़ती लोकप्रियता भाजपा को रास नहीं” आ रही है। इसी “बौखलाहट” में विधायक के खिलाफ “कथित तौर पर साजिशन बदनाम” करने का “बड़ा षड्यंत्र” रचा गया, जो “खेरा गांव की जनपंचायत में ही बेनकाब” हो गया। विधायक विशंभर सिंह यादव “खेरा गांव” में जन पंचायत लगाकर “आम जनता की समस्याएं” सुन रहे थे।
जनता अपनी “बात” रख रही थी, “समाधान” हो रहा था। तभी “कथित तौर पर भाजपा के वह कुछ लोग जो विशंभर यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का सपना संजोये” हैं, उनके “समर्थकों नें एक युवक को शराब पिलाकर जानबूझकर पंचायत में साजिशन हंगामा” करने के लिये भेज दिया। “नशे में धुत वह युवक पंचायत में पहुंचते ही विधायक विशंभर को अपशब्द” कहने लगा। वहां मौजूद “बुजुर्गों और ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया, शांत रहने को कहा, लेकिन वह जानबूझकर हंगामा” करता रहा।
ऐसे में किसी भी “स्वाभिमानी जनप्रतिनिधि का क्रोध” में आना स्वाभाविक था। विधायक ने “उसे उसी की भाषा में डांटकर वहां से भगाने” को कहा। बताया जा रहा है कि “इसी नियोजित घटना का वीडियो काट-छांट” कर “भाजपा से जुड़े कुछ खास फेसबुकिया चैनलों” पर “विधायक के खिलाफ चलवाया” गया। हैरानी की बात यह रही कि “खबर चलाने वाला कथित एंकर पत्रकारिता छोड़कर स्वयं पार्टी” बन गया।
वह विधायक के खिलाफ “असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें चुनाव में सबक सिखाने की अपील” करता नजर आया। उसके इस “रवैये से ही साफ हो गया कि यह खबर नहीं, बल्कि पेड साजिश” थी। खेरा गांव के लोगों का कहना है कि विधायक विशंभर ने “हमेशा जनता का सम्मान” किया है। पंचायत में उन्हें “उकसाने और अपमानित” करने की कोशिश की गई। “जनता इस साजिश को समझ” चुकी है। इस तरह की “ओछी हरकतों से विधायक विशंभर की छवि खराब नहीं होगी, बल्कि जनता का विश्वास उन पर और मजबूत” होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
