City News Uttar Pradesh
बांदा में पटाखों ने 'घोंटा' शहर का दम: सांस के मरीजों में तीन गुना उछाल, अस्पताल में हर मरीज रहा हांफ !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में पटाखों ने ‘घोंटा’ शहर का दम: सांस के मरीजों में तीन गुना उछाल, अस्पताल में हर मरीज रहा हांफ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “दीपावली की रात जो पटाखे खुशी बनकर फूटे थे, अब वही धुआं बनकर लोगों के फेफड़ों में जहर घोल” रहा है। आतिशबाजी का “गुबार और सर्दी की जहरीली धुंध” ने मिलकर पूरे शहर की “सांसें भारी” कर दी हैं। अस्पतालों की “ओपीडी में कतारें नहीं, हांफते हुए लोगों का रेला” है।डायरिया 'डायन' कर रही है 'कथक नृत्य': अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में दम तोड़ती व्यवस्थाजिला अस्पताल में मंगलवार को 1069 मरीजों की भीड़ में “सबसे भयावह तस्वीर फिजीशियन कक्ष” के बाहर थी। 37 मरीज, एक ही शिकायत “सांस” नहीं आ रही। सीने में “जकड़न, दम घुटना, ऑक्सीजन” के लिए तड़प। हर मरीज को इन्हेलर और ऑक्सीजन पर रखना पड़ रहा है। यहां रोजाना 35 से 40 मरीज इसी हालत में आ रहे हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भी सोमवार को 939 मरीजों में 12 लोग केवल इसलिए आए क्योंकि उनके “फेफड़े धुएं” से जवाब दे गए।डायरिया 'डायन' कर रही है 'कथक नृत्य': अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में दम तोड़ती व्यवस्थायह “आंकड़ा सिर्फ संख्या नहीं, चेतावनी” है। पिछले साल “दीपावली के बाद 10 से 15 मरीज आते” थे। इस बार संख्या सीधे तीन गुना। यानी “हवा में जहर तीन गुना बढ़ा” है। चिकित्सकों के अनुसार यह तो शुरुआत है। जिला अस्पताल के डाक्टर विनीत सचान और मेडिकल कॉलेज के डॉ. करन राजपूत का कहना है कि “पटाखों से निकला बारीक धुआं फेफड़ों की गहराई में जमा” हो गया है। ऊपर से “गुलाबी ठंड की धुंध ने उसे हवा में ही कैद” कर दिया है। यह मौसम “अस्थमा के मरीजों के लिए जानलेवा” है।डायरिया 'डायन' कर रही है 'कथक नृत्य': अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में दम तोड़ती व्यवस्थाभयावहता यह है कि “यह धुआं केवल मरीजों को नहीं, स्वस्थ लोगों को भी चपेट” में ले रहा है। “छोटे बच्चे, बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा खतरे” में हैं। अगर अब भी लोग “धूल, धुआं और धुंध” से नहीं बचे, इन्हेलर साथ नहीं रखा और लापरवाही बरती तो आने वाले दिनों में “यह आंकड़ा अस्पताल की क्षमता से बाहर” जा सकता है। “दीपावली का जश्न खत्म हो गया, लेकिन उसका कहर अब फेफड़ों में धधक” रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा: अतिक्रमण हटाने के दौरान बरपा कहर

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद आधा दर्जन की हालत बिगड़ी, डाक्टर बोले खाली पेट हुई दिक्कत

City News Uttar Pradesh

सर्राफा दुकान में लूट के इरादे से फायर करने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, अभियुक्त के ऊपर दर्ज हैं कई मुकदमे

City News Uttar Pradesh

खनन माफियाओं पर ‘डिजिटल’ प्रहार : ‘वीटीएस सिस्टम’ से क्या होगा ‘कामयाब’ !

City News Uttar Pradesh

मोदी के लिये लकी हैं “आल्हा नगरी”करेंगे चुनावी आगाज, “प्रकाश” सभा बनायेगे कामयाब

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर ‘भड़के’ : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़