26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : खदान कर्मी की हत्या में पुलिस ने तीन को दबोचा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र की लहुरेटा बालू खदान में बुधवार को सुबह खदान कर्मी युवक की सिर पर पत्थर पटककर की गई हत्या में पुलिस ने 24 घंटे बाद भी कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि दोनों नामजद आरोपियों सहित एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिए जाने की चर्चा है। यह तीसरा आरोपी मुख्य बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारियों की अधिकृत जानकारी नहीं दी है। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण और पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा ने घटना स्थल का मुआयना किया।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव में बुधवार को सुबह करीब नौ बजे खदान से कुछ दूर स्थित खदान ठेकेदार की चेकपोस्ट पर तैनात कर्मी शुभम सिंह उर्फ रवि (25) के सिर पर भारी भरकम पत्थर पटककर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह चेक पोस्ट के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। वह मूलरूप से भदोही जनपद का रहने वाला था। मृतक के पिता विनोद सिंह ने लहुरेटा गांव के ही दो युवकों सिरोज खां व सागर खां के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


घटना के दूसरे दिन पुलिस आईजी और पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। नरैनी कोतवाली प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हालांकि दोनों पुलिस अधिकारियों ने यहां अन्य किसी से बात नहीं की। उधर, पता चला है कि पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों के साथ एक अन्य को भी दबोच लिया है। पकड़ा गया तीसरा व्यक्ति मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। पुलिस शुक्रवार को इनका खुलासा कर सकती है। नामजद दोनों आरोपी बालू के धंधे में ही लिप्त बताए गए हैं। उधर, शुभम का शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गृह जनपद रवाना हो गए। घटना के दिन बुधवार को खदान का संचालन बंद रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश के निर्देश: बदौसा में ही बनेगा विकास खंड मुख्यालय

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले, 281 की मौत …

टीबी रोग से जिला होगा मुक्त : जनप्रतिनिधियों नें रोगियों को लिया गोद

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें खैराडा में लगाई जन चौपाल : जनता की ली खैरख्वाह

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े

City News Uttar Pradesh

बांदा में “कुख्यात पूजा गैंग” गिरफ्तार: यात्रियों के सामान पर करती थी हाथ “साफ”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़