
- शरद मिश्रा
बांदा। करवा चौथ के पर्व पर इस बार “बांदा की सुहागिनों” के सामने “बड़ा संशय खड़ा” हो गया है ! “क्या कल चाँद निकलेगा भी या नहीं” ? मौसम विभाग की मानें तो “चक्रवाती तूफान” के कारण “कल आसमान में घने बादल छाए” रहेंगे और “चाँद बदरी” में छुपा रह सकता है।
ऐसे में प्रश्न उठ रहा है कि निर्जला व्रत रखे हुए हजारों महिलाओं का व्रत कैसे पूरा होगा? पति की “लंबी उम्र” के लिए दिनभर भूखी-प्यासी रहने वाली “सुहागिनें” आखिर किस “चाँद” को देखकर अपना “व्रत” खोलेंगी ? शास्त्रों और विद्वानों ने इस “धर्म-संकट” का “सुंदर समाधान” निकाला है।
उनका कहना है कि यदि भौतिक चाँद न दिखे तो मानसिक रोशनी की अनुभूति ही सच्ची रोशनी है। श्रद्धा से “मन में चाँद” का स्मरण कर अर्घ्य दिया जा सकता है। और आधुनिक युग में इसका “सबसे सरल उपाय” होगा मोबाइल का “वैकल्पिक चाँद”। सुहागिनें मोबाइल स्क्रीन पर चाँद के दर्शन कर, उसी में अपने पति परमेश्वर का प्रतिबिंब देखकर व्रत का पारण कर सकेंगी। कहते हैं, “भाव में ही भगवान है, चाँद चाहे आकाश में हो या मोबाइल” में।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
