City News Uttar Pradesh
तिंदवारी में 'सांसों' का जानलेवा संकट: बढ़ने लगे टीबी और दमा के मरीज !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

तिंदवारी में ‘सांसों’ का जानलेवा संकट: बढ़ने लगे ‘टीबी और दमा’ के मरीज !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के तिंदवारी कस्बे में नेशनल हाईवे-232 पर की गई “कामचलाऊ मरम्मत” लोगों की “सेहत पर भारी” पड़ रही है। गड्ढों में भरी गई “डस्ट” से उड़ रही “धूल” से लोगों का “दम घुट” रहा है और “टीबी-दमा” जैसे मरीजों की “परेशानी बढ़’ गई है। दरअसल कस्बे के बीच से गुजरने वाले एनएच-232 पर बड़े-बड़े गड्ढों में वाहन फंसने और पलटने की घटनाएं लगातार हो रही थीं।तिंदवारी में 'सांसों' का जानलेवा संकट: बढ़ने लगे टीबी और दमा के मरीज ! इसके बाद एनएचएआई ने “स्थायी समाधान” के बजाय “गड्ढों में गिट्टी और डस्ट” भरकर “कामचलाऊ मरम्मत” करा दी। अब “यही डस्ट नई मुसीबत” बन गई है। भारी वाहनों के गुजरते ही सड़क पर “धूल का गुबार” छा जाता है। करीब 30 मीटर से अधिक दायरे में धूल फैलने से सामने से आ रहे “वाहन तक दिखाई नहीं” देते, जिससे “हादसे का खतरा” बना हुआ है।तिंदवारी में 'सांसों' का जानलेवा संकट: बढ़ने लगे टीबी और दमा के मरीज ! हाईवे किनारे रहने वाले परिवारों और दुकानदारों का कहना है कि “धूल घरों और दुकानों में घुस” रही है। “सांस” लेना तक “मुश्किल” हो रहा है। स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और रोजाना सफर करने वाले “लोगों को इसी धूल के बीच आवागमन” करना पड़ रहा है। लोगों ने एनएचएआई से “स्थायी और वैज्ञानिक तरीके” से “सड़क की मरम्मत कराने की मांग” की है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेसिक शिक्षा परिषद को छात्रों का टाटा : प्रधानाध्यापकों को ठोंका नोटिस

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : जन सेवा ही मेरी ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ !

Banda : पंचायत चुनाव, तीन दिनों में प्रधान पद के लिए आई 83 आपत्तियां …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “यही माह अंतिम यही माह भारी” से बेचैन, जांच अंतिम स्टेज पर ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के लोगों के लिए योगी सरकार लाई खास योजना, अब कम रेट में मिल सकेंगी पौष्टिक सब्जियां …

गौशालाओं में सीडीओ नें देखा अत्याचार: व्यवस्थायें मिली बदहाल

ब्रेकिंग न्यूज़