
- शरद मिश्रा
बांदा। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन खण्ड से विधान परिषद चुनाव का “सियासी पारा” अब “बांदा कचहरी तक पहुंच” गया है। अधिवक्ता वोटर इस “चुनाव में निर्णायक” माने जाते हैं, ऐसे में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी “खुद जिला कचहरी” पहुंचे और “अधिवक्ताओं के बीच भाजपा प्रत्याशी के लिए जमकर लॉबिंग” की।
विधायक प्रकाश ने कचहरी में अधिवक्ताओं से “वन टू वन” संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के “पक्ष” में माहौल बनाया। उन्होंने “अधिवक्ताओं को मतपत्र की बारीकियां समझाते” हुए कहा कि मतपत्र में क्रमांक 1 पर अशोक कुमार राठौर के नाम के सामने “प्रथम वरीयता का मत” देकर ही “भाजपा को जिताया” जा सकता है।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “चुनावी अपील” करते हुए कहा “आपका एक-एक मत भाजपा प्रत्याशी की जीत तय” करेगा और “यही मत आगे विकास की नींव” बनेगा। “स्नातक वोटर समझदार है, वह विकास के नाम पर ही वोट” करेगा।
इस “चुनावी अभियान” में विधायक के साथ “कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित” भी मौजूद रहे। उनके अलावा “कचहरी के दिग्गज चेहरे” वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, सतीश चंद्र मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा पप्पू, देवदत्त मिश्र, पुष्कर द्विवेदी, योगराज तिवारी, सचिन अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने भी “भाजपा प्रत्याशी को समर्थन का भरोसा” दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
