24.6 C
Lucknow
October 17, 2026
City News Uttar Pradesh
कर्ज में डूबे किसान: हाय राम जानें क्या होगा, सर्वे के इंतजार में टूट रही उम्मीदें !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कर्ज में डूबे किसान: हाय राम जानें क्या होगा, सर्वे के इंतजार में टूट रही उम्मीदें !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। खेतों में पड़ी सड़ती फसल और हाथ में शिकायत की पर्ची लिए बांदा का किसान आज सबसे ज्यादा परेशान है। बीते माह की बेमौसम जोरदार बारिश ने तिल, उड़द और ज्वार की खड़ी फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया। महीनों की “मेहनत, पसीना और पूंजी” सब “पानी में बह” गई और अब “किसान कर्ज और चिंता के बोझ तले दबा” है।कर्ज में डूबे किसान: हाय राम जानें क्या होगा, सर्वे के इंतजार में टूट रही उम्मीदें ! बारिश के बाद खेतों में “तिल की फलियां काली पड़कर झड़” गईं, “उड़द में सड़न” लग गई और “ज्वार की बालियां खेत में ही बिखर” गईं। किसानों ने जैसे-तैसे साहूकार से उधार लेकर, घर की जमा पूंजी लगाकर बुवाई की थी, सोचा था कि “फसल बिकेगी तो कर्ज उतरेगा और घर चलेगा”। लेकिन अब “बीज, खाद, जुताई का खर्च भी निकालना मुश्किल” हो गया है। अगले सीजन की बुवाई के लिए पैसा कहां से आएगा, बच्चों की फीस और घर का खर्च कैसे चलेगा, यही “चिंता हर किसान को खाए” जा रही है।फसल बीमा बना दुश्मन: कंपनियों ने चूसा 17 करोड़, लौटाए सिर्फ 7 करोड़ !5211 किसानों ने कृषि विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन हफ्तों बाद भी राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त सर्वे टीम की रिपोर्ट नहीं आई। किसान रोज “तहसील और कृषि कार्यालय के चक्कर काट” रहे हैं। उन्हें “डर” है कि “कहीं सर्वे में देरी से उनका नुकसान कम न आंका” जाए। 80 फीसदी नुकसान तिल के किसानों का है, जो इस क्षेत्र की मुख्य नकदी फसल है। 24 हजार हेक्टेयर में लगी तिल की खेती पर ही “पूरे परिवार का साल भर का बजट टिका” था।बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़फसल बीमा का सहारा भी “कागजों में ही अटका” है। 40 हजार किसानों ने बीमा कराया है, कंपनी अलग “सर्वे” कर रही है। तिल पर 578 रुपये प्रीमियम के बदले 28,900 रुपये प्रति हेक्टेयर का वादा है, लेकिन नुकसान का प्रतिशत तय होने तक एक रुपया भी हाथ में नहीं है। किसान कह रहे हैं हमें “आश्वासन नहीं,समय पर मुआवजा और सही आकलन” चाहिए, नहीं तो यह “आर्थिक संकट हमें तोड़” देगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ड्रोन कैमरे की निगरानी में बकरीद की हुई नमाज : मुल्क की खुशहाली के लिये मांगी दुआ

सदर प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें चुनावी रणनीति, बना दी अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

भाजपा के कार्य के आगे बौने साबित हो रहे राजनैतिक दल : जल शक्ति राज्य मंत्री

City News Uttar Pradesh

खाद न मिलने पर किसानों का ‘फूटा गुस्सा’ : लगाया जाम, प्रशासन में ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती नें सफाई कर्मियों को कहा योद्धा: दीपावली पर दिया उपहार

City News Uttar Pradesh

लापरवाही की हद : निकम्मेपन से सूखे लाखों के कीमती पौधे …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़