24.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा डीएम का आदेश बना मखौल ? पुष्टाहार घोटाले के दोषी साबित हुआ बेलगाम !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा डीएम का आदेश बना मखौल ? पुष्टाहार ‘घोटाले’ के दोषी साबित हुआ बेलगाम !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में डीएम अमित आसेरी के “आदेश की कीमत” क्या है? इस सवाल ने “पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा” कर दिया है ? बच्चों के “मुंह का निवाला” कहे जाने वाले “पुष्टाहार में गंभीर गड़बड़ी” पकड़े जाने के बाद “डीएम ने 31 अगस्त को सात दिन में कार्रवाई का सख्त आदेश” दिया था, लेकिन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी “जिम्मेदारों पर आंच तक नहीं” आई।सीएम योगी का 'बांदा डीएम पर फूटा 'गुस्सा': लापरवाही 'सुधारने' की कड़ी हिदायतयह “लापरवाही नहीं, सिस्टम की मिलीभगत” है। 5 अगस्त को तीन टीएचआर प्लांटों की जांच में रजिस्टर गायब मिले, 278 केंद्रों में से 50 को ही राशन, कम वजन के पैकेट और बिना दस्ताने-टोपी के मजदूर पुष्टाहार बनाते मिले। गुणवत्ता जांच के लिए “लैब” तक नहीं थी। इतने “गंभीर मामले में डीसी एनआरएलएम से जवाब मांगा” गया तो “खानापूर्ति वाला जवाब” भेज दिया गया।बांदा डीएम का आदेश बना मखौल ? पुष्टाहार घोटाले के दोषी साबित हुआ बेलगाम ! डीएम ने नाराज होकर जवाब लौटाया और दोषी बीएमएम, डीएमएम पर कार्रवाई व कमियां दूर करने को सात दिन का अल्टीमेटम दिया। पर “अफसरशाही ने डीएम” के “आदेश को ही रद्दी की टोकरी” में डाल दिया। आज तक सिर्फ एक “जुमला” सुनने को मिल रहा है पत्रावली प्रस्तावित है। डीसी एनआरएलएम दिवाकर सिंह का यह कहना कि फाइल सीडीओ को भेजी है, पर “कार्रवाई कब होगी पता नहीं”। यह साबित करता है कि “अफसर कितने बेलगाम” हैं। जब डीएम के आदेश का ही यह हश्र है तो सोचिए गरीब बच्चों के पोषण के साथ कैसे खिलवाड़ हो रहा होगा !

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: जल जीवन मिशन का राज्य के विकास में अहम भूमिका

City News Uttar Pradesh

डाक्टर शंकर कबीर की मानें सलाह: नहीं तो ‘दीपावली’ में स्वयं पर करेंगे ‘अत्याचार’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने फहराया तिरंगा: राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ पुलिस लाइन, उमड़ा देशप्रेम

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने की बड़ी कार्यवाही : लापरवाही पर जनशिकायत प्रकोष्ठ के हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मी हुए निलंबित

प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़