
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। इस “दिवाली चित्रकूट में दीये सिर्फ जमीन पर नहीं, आसमान में भी जलेंगे”। भगवान राम की तपोभूमि में पहली बार “इतिहास” रचा जाने वाला है, जब “रात के अंधेरे को चीरते हुए आसमान पर पूरी रामायण का मंचन” होगा।
दीपावली अमावस्या मेले को लेकर “प्रशासन ने इस बार ऐसा प्लान” तैयार किया है, जिसने सभी को “हैरान” कर दिया है। मंदाकिनी के रामघाट से कामतानाथ पर्वत तक, पूरी धर्मनगरी में इस बार “भव्य ड्रोन और लेजर शो” का आयोजन होगा।
जैसे ही “दिवाली की रात होगी, सैकड़ों ड्रोन एक साथ उड़ान भरेंगे और अंधेरे आकाश को एक विशाल सिनेमा स्क्रीन” में बदल देंगे। एक के बाद एक “रामायण के दृश्य आसमान” में बनेंगे। “राम का वन गमन, सीता हरण, हनुमान का लंका दहन” और फिर “राम का राजतिलक”।
लेजर लाइट्स के साथ जब “यह दृश्य मंदाकिनी के ऊपर उभरेंगे, तो हर श्रद्धालु को लगेगा जैसे त्रेता युग फिर लौट” आया हो। आसमान वाली रामायण के साथ-साथ जमीन पर भी भव्यता में कोई कमी नहीं रहेगी। मेला क्षेत्र में सात चमचमाते एलईडी गेट, छह सजे हुए चौराहे, नौ भक्ति भरे मंच और युवाओं के लिए 10 सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
डीएम पुलकित गर्ग का कहना है कि हम चाहते हैं कि जो भी “भक्त” इस बार चित्रकूट आए, वह अपने साथ सिर्फ “दीपदान की याद” नहीं, बल्कि “आसमान में लिखी गई रामायण की एक अलौकिक याद भी लेकर” जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
