27 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
बच्चों की 'खुलेगी' गुप्त कुंडली: 4 लाख छात्रों का बनेगा कार्ड, आखिर क्या है पूरा प्लान?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बच्चों की ‘खुलेगी’ गुप्त कुंडली: चार लाख ‘छात्रों’ का बनेगा कार्ड, आखिर क्या है पूरा प्लान ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब “स्कूल की कक्षा में सिर्फ किताबों का हिसाब नहीं होगा, बच्चों की सेहत का भी पूरा रिकॉर्ड” तैयार होगा। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले “विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर शासन ने निगरानी व्यवस्था मजबूत” करने की तैयारी की है। इसके तहत “हर विद्यार्थी का हेल्थ कार्ड” बनाया जाएगा और हर “विद्यालय में हेल्थ क्लब गठित” होगा। स्वास्थ्य शिविरों में बच्चों की जांच से लेकर उनकी “दिनचर्या, पोषण, स्वच्छता और किशोरावस्था से जुड़े बदलावों” तक पर “नजर” रखी जाएगी।बच्चों की 'खुलेगी' गुप्त कुंडली: 4 लाख छात्रों का बनेगा कार्ड, आखिर क्या है पूरा प्लान? सबसे खास बात यह है कि किसी बच्चे की स्वास्थ्य संबंधी समस्या जांच के बाद “सामने” आती है तो उसे सिर्फ चिन्हित करके छोड़ने के बजाय जरूरत के अनुसार “सीएचसी या जिला अस्पताल” भेजा जाएगा और “हेल्थ कार्ड” के जरिए फॉलोअप भी किया जाएगा। चित्रकूट मंडल में 553 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें बांदा के 173, चित्रकूट के 110, हमीरपुर के 167 और महोबा के 103 विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब चार लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।बच्चों की 'खुलेगी' गुप्त कुंडली: 4 लाख छात्रों का बनेगा कार्ड, आखिर क्या है पूरा प्लान? माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को हेल्थ क्लब के गठन के निर्देश जारी कर दिए हैं। यानी आने वाले समय में “विद्यालय स्तर पर बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी” के लिए एक “निर्धारित व्यवस्था” दिखाई देगी। “हेल्थ कार्ड” में बच्चे की सामान्य “स्वास्थ्य स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज” की जाएगी। हर विद्यालय के हेल्थ क्लब में पांच प्रमुख सदस्यों की व्यवस्था होगी। संबंधित “सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी या एएनएम को मुख्य संरक्षक” बनाया जाएगा।बच्चों की 'खुलेगी' गुप्त कुंडली: 4 लाख छात्रों का बनेगा कार्ड, आखिर क्या है पूरा प्लान? विद्यालय के प्रधानाचार्य क्लब के “संरक्षक” होंगे। दो शिक्षकों को ‘हेल्थ ब्रिगेडियर’ की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं प्रत्येक कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा को ‘हेल्थ कैप्टन’ बनाया जाएगा। कक्षा छह से 12 तक की उम्र “बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों” का दौर होता है। “हेल्थ कार्ड का एक अहम हिस्सा अभिभावकों से जुड़ा” होगा। “माता-पिता” को भी बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की “जानकारी” मिल सकेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों को इसी माह हेल्थ क्लब गठन की रिपोर्ट और स्वास्थ्य शिविरों का कैलेंडर उपलब्ध कराने के “निर्देश” दिए गए हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, रंगेहाथ 16 जुआरी गिरफ्तार, 70 हजार बरामद

City News Uttar Pradesh

सहकारी समिति यूनियन का अल्टीमेटम: सुरक्षा, वेतन और बहाली की माँग अन्यथा तालाबंदी

City News Uttar Pradesh

डीएम के निर्देश ढेर: पंचायतों में नहीं कराई जा रही रही फुल फागिंग, हो रही खानापूरी !

City News Uttar Pradesh

Banda- शोषण के विरुद्ध महिलाएं बुलंद करें आवाज …

City News Uttar Pradesh

कलयुग का भगवान बन गया हैवान : रुपयों का लालच मरीज के लिये बना मौत का पैगाम

कोटेदारों नें लाभांश बढ़ाने को भरी हुंकार : बोले भरण पोषण नहीं हो पा रहा सरकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़