City News Uttar Pradesh
औद्योगिक विकास पर लगा 'ग्रहण': उद्यमियों का 'गुस्सा' सातवें आसमान पर, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

औद्योगिक विकास पर लगा ‘ग्रहण’: उद्यमियों का ‘गुस्सा’ सातवें आसमान पर, आंदोलन की दी चेतावनी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। औद्योगिक विकास की “चमक” पर “बदहाल व्यवस्थाओं” का ऐसा “ग्रहण” लगा है कि “उद्यमियों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने की चेतावनी” तक पहुंच गया। भूरागढ़ और पुलिस लाइन औद्योगिक स्थान में “बिजली कटौती से ठप” होता उत्पादन, जर्जर सड़कें, जलभराव, अंधेरी गलियां और अधूरे निर्माण ने “कारोबारियों का सब्र तोड़” दिया। मंगलवार को जिलाधिकारी के सामने उद्यमियों ने “समस्याओं” का “पूरा चिट्ठा खोल” दिया और साफ चेतावनी दी “समय पर समाधान” नहीं हुआ तो “उद्योगों के पहिए रोककर आंदोलन” किया जाएगा।औद्योगिक विकास पर लगा 'ग्रहण': उद्यमियों का 'गुस्सा' सातवें आसमान पर, आंदोलन की दी चेतावनीउद्यमियों का आरोप है कि उद्योग बंधु की “बैठकों में समस्याओं के समाधान” के लिए निर्देश तो दिए जाते हैं, लेकिन संबंधित विभागों की कार्रवाई “जमीन पर नजर” नहीं आती। भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में “बिजली बाधित” होने से “मशीनें रुकती हैं और उत्पादन प्रभावित” होता है। वहीं “स्ट्रीट लाइट नहीं होने तथा झाड़ियों के कारण सुरक्षा को लेकर भी चिंता” बनी हुई है। संगठन ने क्षेत्र में “पर्याप्त पुलिस गश्त की मांग” की है। “बारिश में हालात और बिगड़” जाते हैं। सड़कें जर्जर और संकरी हैं, जबकि जल निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। पानी भरने से “आवागमन के साथ माल की आवाजाही” भी प्रभावित होती है। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र की मौजूदा स्थिति “नए निवेश और कारोबार के लिए भी चुनौती” बन रही है।औद्योगिक विकास पर लगा 'ग्रहण': उद्यमियों का 'गुस्सा' सातवें आसमान पर, आंदोलन की दी चेतावनीज्ञापन में भूखंडों से संबंधित लंबित फाइलों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उद्यमियों के अनुसार कुछ प्रकरण कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्य कार्यपालक स्तर पर “लंबे समय से अटके” हैं। उनका कहना है कि “फाइलों के निस्तारण में देरी से नए औद्योगिक कार्यों की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़” पा रही। जल निगम से जुड़ा अधूरा निर्माण भी “नाराजगी की वजह” बना है। उद्यमियों ने लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और रजत कुमार गुप्ता ने कहा कि “समस्याओं का तय समय में समाधान नहीं हुआ तो उद्यमी उत्पादन रोककर आंदोलन” करने को “मजबूर” होंगे। ज्ञापन के दौरान संरक्षक संतोष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सईद अहमद, नागेंद्र सिंह लाला, रामराजा उपाध्याय, आलोक शिवहरे, लल्लू रामवर्मा और आशीष गुप्ता समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : माघ मेला के लिये मंडल से डेढ़ सौ बसों का बेड़ा तैयार…

City News Uttar Pradesh

प्रेमिका पर पहरा और पिटाई से आहत युवक ने खाया जहर: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

सपा में ‘वर्चस्व’ युद्ध: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव, निष्कासन की ‘जंग’ से संगठन में ‘भूचाल’

City News Uttar Pradesh

बांदा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, रोड पार करने के दौरान हुआ हादसा

बांदा के ‘पांच’ गांवों में खुलेंगे आरोग्य के द्वार: 41 लाख से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

City News Uttar Pradesh Desk

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़