City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : तीन दिवसीय लाकडाउन में पूरी तरह बंद रहे बाजार, बेपरवाह लोग सड़क पर आए नजर, प्रमुख मार्गो में रही चहल-पहल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तीन दिवसीय कोरोना क‌र्फ्यू के पहले दिन शनिवार को बड़ी संख्या में बेपरवाह लोग सड़क पर नजर आए। सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर स्कूटी व बाइक सवारों की रफ्तार खतरे का अंदेशा पैदा किए रही। हालांकि हॉट-बाजार तो पूरी तरह लॉक रहे, पर बड़ी संख्या में आमजन के घरों में ही डाउन नहीं रहने से चिता के बादल मंडराते रहे। प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही चहल-पहल रहने के बावजूद जिम्मेदारों की कड़ाई भी देखने को नहीं मिली। हालांकि ज्यादातर लोग मास्क जरूर लगाए थे।


महाराणा प्रताप चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा में भूसे की तरह भरी सवारियां हाल बयां करने को काफी रहीं। शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ती रहीं। कमोवेश ऐसा ही नजारा करीब हर प्रमुख मार्ग पर देखने को मिला। शासनस्तर पर तीन दिनों का कोरोना क‌र्फ्यू लागू किया गया है। शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही छूट दी गई है। उसके बावजूद बंदी के पहले दिन ही जमकर बेपरवाही देखने को मिली।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित के दिखनें लगे ‘तेवर’: बोले- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh

बलिया में कोरोना से 184 मौते,267 मिले नये संक्रमित …

फाल्ट लाइन ठीक कर रहे लाइन मैन की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

पर्वों की आई बाढ़ : डीएम और एसपी शांति से निपटाने को परेशान, बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

बांदा में आधार कार्ड बना जन-झंझट की जंजीर: डाकघर में लाइनें लंबी, सिस्टम बेबस

City News Uttar Pradesh

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़