City News Uttar Pradesh
चित्रकूट बम कांड: आतंकी साजिश की 'बू' ? क्या दीपदान मेले को 'उड़ाने' की थी तैयारी ?
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

चित्रकूट बम कांड: आतंकी साजिश की ‘बू’ ? क्या दीपदान मेले को ‘उड़ाने’ की थी तैयारी ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में भाजपा आपदा प्रबंधन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश गौतम के “खाली प्लॉट में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट” ने पूरे “जिले को दहला” दिया है और “जिला प्रशासन को सकते में डाल” दिया है। यह महज “हादसा है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश” है, इसे लेकर “कई गंभीर सवाल खड़े” हो गए हैं। पुलिस अब “हर पहलू से जांच” कर रही है कि कहीं यह “किसी आतंकी गतिविधि से जुड़ा मामला तो नहीं” है।चित्रकूट बम कांड: आतंकी साजिश की 'बू' ? क्या दीपदान मेले को 'उड़ाने' की थी तैयारी ?सबसे “बड़ा सवाल” तो यही है कि इतनी “बड़ी और खतरनाक विस्फोटक” गतिविधि भाजपा नेता के “अपने प्लॉट” में होती रही और वह “संज्ञानहीन” बने रहे, यह कैसे “संभव” है? यह तथ्य अपने आप में “प्रश्न” खड़ा करता है और “शक की सुई” को उनकी ओर “मोड़ते” हुए उन्हें भी “जांच के दायरे” में लाता है। पुलिस के जेहन में यह “शंका भी गहरी” है कि क्या दीपावली पर्व पर चित्रकूट के प्रसिद्ध दीपदान मेले, जहां लाखों श्रद्धालु जुटते हैं, वहां किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने की यह पूर्व तैयारी तो नहीं थी ? क्या यहां बम बनाकर मेले में दहशत फैलाने की योजना थी? यह “बिंदु भी जांच” का “अहम हिस्सा” होना चाहिए।चित्रकूट बम कांड: आतंकी साजिश की 'बू' ? क्या दीपदान मेले को 'उड़ाने' की थी तैयारी ?घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता ने मौके पर पहुंचकर “जांच की और आसपास बिखरे बैटरी, तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य संदिग्ध सामान को जांच के लिए कब्जे” में लिया है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि “धमाके में उड़े व्यक्ति” के पैर तो दूर बिखरे मिले, पर “सिर और धड़” का अब तक कोई “सुराग” नहीं मिला है। इस पूरी “साजिश का पर्दाफाश” करने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच “राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए” से कराने की मांग की है और “दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग” उठाई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Weather Forecast : तापमान में तेजी से हो रहा इजाफा, पारा 40 डिग्री के करीब, अप्रैल में होगी जून जैसी दोपहर

बदमाशों का दुस्साहस : एक व्यक्ति को गोली मार किया घायल

City News Uttar Pradesh

श्याम मोहन धुरिया को ‘सम्मान का ताज’: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : कोरोना संक्रमण को मात देकर, डॉ. प्रदीप मरीजों का कर रहे उपचार …

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: भतीजे आकाश आनंद को घोष‍ित क‍िया उत्तराधिकारी, पार्टी की मिली बड़ी जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़