30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा 'राष्ट्रीय राजमार्ग' की 'मौत' पर पसरा सन्नाटा: दफन हुई जिम्मेदारी, साहब निश्चिन्त !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा ‘राष्ट्रीय राजमार्ग’ की ‘मौत’ पर पसरा सन्नाटा: दफन हुई जिम्मेदारी, साहब निश्चिन्त !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क” ! तिंदवारी कस्बे से गुजर रहे “राष्ट्रीय राजमार्ग 232 का यही हाल” है। बांदा-फतेहपुर-लखनऊ का यह “मुख्य मार्ग” अब “दसों का मार्ग” बन चुका है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के “लापरवाह अफसरों की नींद नहीं टूट” रही।बांदा 'राष्ट्रीय राजमार्ग' की 'मौत' पर पसरा सन्नाटा: दफन हुई जिम्मेदारी, साहब निश्चिन्त !बीते 15 दिनों का “आंकड़ा” ही “तंत्र के मुंह” पर “तमाचा” है। “एक दर्जन से ज्यादा दुर्घटनाएं, 50 से ज्यादा लोग घायल, कई जिंदगियां अपाहिज” होने की “कगार” पर। “रात के अंधेरे में गहरे गड्ढे” दिखाई नहीं देते और दोपहिया सवार सीधे “काल के मुंह में समा” जाता है। बड़े वाहन “पलट” रहे हैं, लेकिन “दफ्तरों में बैठे अफसरों को यह सब आंकड़ा” भर लगता है।बांदा 'राष्ट्रीय राजमार्ग' की 'मौत' पर पसरा सन्नाटा: दफन हुई जिम्मेदारी, साहब निश्चिन्त !बारिश थमनें लगी है पर “गड्ढा” भरने के नाम पर एक “टोकरी गिट्टी तक नहीं डाली” गई। विचारणीय यह है कि प्राधिकरण आखिर किसका इंतजार कर रहा है? किसी बड़े दुर्घटना का? सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि यह की जिले के “सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि” रोज इसी “सड़क से गुजरते” हैं, ठंडी गाड़ियों में गड्ढों का एहसास नहीं होता, इसलिए “सैकड़ों आम लोगों की चीखें उन्हें सुनाई नहीं” देतीं।बांदा 'राष्ट्रीय राजमार्ग' की 'मौत' पर पसरा सन्नाटा: दफन हुई जिम्मेदारी, साहब निश्चिन्त !प्रशासन “मौन है, जिम्मेदार बेपरवाह” हैं और जनता “अपनी जान हथेली” पर लेकर इस मार्ग से “गुजरने को मजबूर” है। अगर यही लापरवाही रही तो “वह दिन दूर नहीं जब इस मार्ग के गड्ढे किसी की जान ले” लेंगे और “जिम्मेदार सिर्फ जांच” के आदेश देकर “पल्ला झाड़” लेंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में फैलेगी “मारबल शुगर किंग” की मिठास: हाईटेक नर्सरी से किसान होंगे समृद्ध

प्रियंगा गांधी की प्रतिज्ञा रैली के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां, पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया भ्रमण, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

City News Uttar Pradesh

धार्मिक पर्वतों में हो रहे अवैध खनन पर संत समाज करेगा आंदोलन, मदन गोपाल दास जी महाराज ने दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

रानी लक्ष्मी बाई की “राखी और पाती” पर अंग्रेजों से लोहा लेने भाग गया था बांदा नवाब, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh

क्रांतिकारियों की धरोहर ‘उपेक्षा’ की शिकार: कांग्रेस ने डीएम से की ‘जीर्णोद्धार’ की मांग

City News Uttar Pradesh

News : ससुराल चलने से पत्नी ने किया इन्कार तो सिरफिरे पति ने मायके में लगा दी आग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़