30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध कारोबार में 'नौ करोड़' की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें 'गड़ाईं' नजर
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

अवैध कारोबार में ‘नौ करोड़’ की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें ‘गड़ाईं’ नजर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में पुनाहुर के पास पकड़ी गई 30 हजार शीशी “कोडीनयुक्त कफ सीरप” के मामले में पुलिस जांच “दूसरे चरण” में पहुंच गई है। 3 सितंबर को एसटीएफ ने मिनी ट्रक से “करीब 3 करोड़ रुपये कीमत” की सीरप बरामद की थी। “पूछताछ” में खुलासा हुआ कि इससे पहले भी 3-3 करोड़ रुपये की दो खेप बेची जा चुकी थीं, जिससे कुल अवैध कारोबार “करीब 9 करोड़ रुपये का आंका” गया है।अवैध कारोबार में 'नौ करोड़' की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें 'गड़ाईं' नजरमामले में पांच आरोपियों को “जेल” भेजा जा चुका है, जबकि “नेटवर्क” से जुड़े 10 से 15 अन्य संदिग्धों की “भूमिका की जांच” जारी है। पुलिस के अनुसार यह “जाल” बांदा से चित्रकूट, हमीरपुर होते हुए मध्य प्रदेश के सतना तक “फैला” था।अवैध कारोबार में 'नौ करोड़' की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें 'गड़ाईं' नजरअब पुलिस यह पता लगा रही है कि “बिक्री से मिली रकम कहां गई और किसके जरिए ठिकाने” लगाई गई। आरोपियों के नाम “दर्ज जमीन, मकान, दुकान सहित अन्य संपत्तियों का ब्योरा” जुटाया जा रहा है। संपत्ति कब खरीदी गई, किसके नाम पर है और भुगतान का स्रोत क्या था, इसका मिलान उनकी “घोषित आय” से किया जाएगा। “आय से अधिक संपत्ति मिलने पर गहन जांच” होगी।अवैध कारोबार में 'नौ करोड़' की रकम कहां गई: अब संपत्ति और खातों पर पुलिस नें 'गड़ाईं' नजरबैंक “लेनदेन की पड़ताल” के लिए “खातों में जमा और निकासी का मिलान संपत्ति खरीद” की “तारीखों” से किया जा रहा है। विवेचक गौरव मिश्रा ने अतर्रा स्थित एचडीएफसी बैंक की सीसीटीवी फुटेज हासिल की है, जिससे उन “लोगों की पहचान” की जा रही है जो “लेनदेन के समय आरोपियों के साथ बैंक” पहुंचे थे।एसपी पलाश का 'प्रदेश में बजा डंका': 75 जिलों में 'बांदा पुलिस' बनी 'नंबर- वन'साथ ही दिल्ली की गणेश फार्मा से सीरप की खरीद और हमीरपुर की एजेंसी के नाम जारी बिलों की भी जांच हो रही है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि “अवैध कारोबार से अर्जित रकम की पूरी चेन सामने लाई जाएगी” और “नेटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा” नहीं जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रांसफर माफिया का खेल बेनकाब: रिश्वतखोरी में दबा ‘शिक्षा विभाग’ !

City News Uttar Pradesh

मायावती के आरोप पर बिफरे अखिलेश: कहा-फ्लाईओवर से है खतरा, तो भाजपा से कहकर तुड़वा दें पुल

चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !

City News Uttar Pradesh

यूपी : जेल में मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नहीं जाते अखिलेश ? विधायक रमाकांत से मुलाकात पर बसपा सुप्रीमों मायावती का वार

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव : साजिशन अपराधों में फंसाने को महिलाओं को बनाने लगे हथियार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़