City News Uttar Pradesh
बांदा का 'औगासी पुल' की फटी 'छाती': पांच साल में ही बना यमदूत, क्यों ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा का ‘औगासी पुल’ की फटी ‘छाती’: पांच साल में ही बना यमदूत, क्यों ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा से बबेरू होते हुए फतेहपुर को जोड़ने वाला औगासी यमुना पुल उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास के दावों की असली तस्वीर है। 2022 में बना यह पुल बिना उद्घाटन के ही जल्दबाजी में शुरू कर दिया गया, जैसे सरकार को फीता काटने से ज्यादा फोटो खिंचवाने की जल्दी थी। आज पांच साल भी पूरे नहीं हुए और पुल की “छाती फट” गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, गड्ढों में से लोहे की सरिया बाहर झांक रही है, मानो “पुल खुद चीख कर कह रहा हो कि मेरे अंदर सीमेंट नहीं, कमीशन भरा” गया है।बांदा का 'औगासी पुल' की फटी 'छाती': पांच साल में ही बना यमदूत, क्यों ? यह सिर्फ गड्ढा नहीं, यह घोटाला है। एक पुल जो पचास साल चलना चाहिए, वह पांच साल में ही मरम्मत मांगने लगे तो समझिए “नींव में गिट्टी नहीं, भ्रष्टाचार डाला” गया है। हैरानी की बात है कि इस भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए कई बार मरम्मत के नाम पर “लीपापोती” भी की गई, पर सरिया आज भी बाहर है, गड्ढे आज भी वैसे ही हैं। प्रश्न यह है कि जब जनता की जान इस पुल से रोज गुजरती है, तो सरकार की आंखें क्यों बंद हैं।बांदा का 'औगासी पुल' की फटी 'छाती': पांच साल में ही बना यमदूत, क्यों ? अब गेंद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पाले में है। वह इस पुल को बनाने वाले ठेकेदार पर “कार्रवाई” करवाते हैं या नहीं। अगर कार्रवाई होती है तो माना जाएगा कि “सरकार” में अभी भी “जवाबदेही” बाकी है। अगर नहीं होती तो जनता यही समझेगी कि यह ठेकेदार कोई और नहीं, भाजपा का अपना है ? जिस पर “हाथ डालना” मना है? 2027 विधानसभा चुनाव सामने है। क्या इस पुल पर भी चुनाव से पहले सिर्फ “मलहम-पट्टी” लगा कर फिर से “चमका” दिया जाएगा। औगासी का यह पुल अब सिर्फ यमुना पर नहीं, योगी सरकार की नीयत पर बना हुआ पुल है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खबर का असर : अवैध खनन में खान अधिकारी मुख्यालय से संबद्ध

City News Uttar Pradesh

मुख्तार के सहयोगियों के घरों से असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद: होगी गैंगेस्टर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं सुनील पटेल नें बजट को बताया ऐतिहासिक

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले छात्रों में शिक्षा के साथ राष्ट्र प्रेम का विकास जीवन का मूल मंत्र

News : डीएम आनन्द ने बालू माफियाओं के आनन्द में डाला खलल, मचा हड़कंप और हुई कारवाई…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़