
- शरद मिश्रा
बांदा। सवर्ण स्वाभिमान मंच ने सोमवार को महाराणा प्रताप चौक से कलेक्ट्रेट तक ‘जुलूस निकालकर प्रदर्शन’ किया और यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 को ‘वापस’ लेने की ‘मांग’ को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मंच की मुख्य मांग है कि ‘यूजीसी के नए रेगुलेशन’ को ‘वापस’ लिया जाए। आरोप है कि इसमें ‘सामान्य वर्ग’ के ‘छात्रों के हितों’ की ‘अनदेखी’ हुई है।
मांग की गई कि सामान्य वर्ग के छात्र के खिलाफ झूठी शिकायत पर निष्पक्ष जांच हो, जांच कमेटी में सवर्ण सदस्य को शामिल किया जाए और झूठी शिकायत पाए जाने पर शिकायतकर्ता पर कार्रवाई का प्रावधान हो।
इसके अलावा मंच ने 75 साल पुरानी आरक्षण व्यवस्था की ‘समीक्षा, देश और प्रदेश में सवर्ण आयोग’ के गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने या ईडब्ल्यूएस कोटा बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
