30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में भाजपा का बड़ा एक्शन: 114 विधायकों के 'कटेंगे' टिकट, बुंदेलखंड में हड़कंप !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

यूपी में भाजपा का बड़ा एक्शन: 114 विधायकों के ‘कटेंगे’ टिकट, बुंदेलखंड में हड़कंप !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में “हैट्रिक” लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का “सबसे बड़ा फैसला” लेने की “तैयारी” कर ली है। “आंतरिक सर्वे” के आधार पर “पार्टी करीब 108 से लेकर 114 सिटिंग विधायकों के टिकट काट” सकती है। खास बात यह है कि इस “लिस्ट में कुछ मौजूदा मंत्री भी शामिल” हो सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरे प्रदेश में “सियासी हलचल तेज” हो गई है, जबकि बुंदेलखंड में तो “खलबली मच” गई है।यूपी में भाजपा का बड़ा एक्शन: 114 विधायकों के 'कटेंगे' टिकट, बुंदेलखंड में हड़कंप !पार्टी हाईकमान ने विधायकों के प्रदर्शन को “परखने” के लिए ए, बी और सी श्रेणी का “फॉर्मूला” लागू किया है। ए श्रेणी के विधायक सुरक्षित माने जा रहे हैं, बी को सुधार का मौका दिया जा रहा है, जबकि “सी श्रेणी यानी रेड जोन” में रखे गए निष्क्रिय, विवादित और जनता से “कटे” हुए विधायकों का “टिकट कटना” लगभग “तय” है।बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट !बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के “नतीजों” से भाजपा ने “बड़ा सबक” लिया है। जनता की नाराजगी को समय रहते खत्म करने के लिए अब “नए, युवा और साफ छवि” वाले “चेहरों पर दांव” लगाया जाएगा। बुंदेलखंड पर पार्टी की “विशेष नजर” है। यहां कई सीटों पर “जमीनी रिपोर्ट निगेटिव” आई है। विकास के “दावे और हकीकत” के बीच के फासले ने कई दिग्गजों को “मुश्किल में डाल” दिया है। इस बार “टिकट का फैसला” संगठन, सरकार और संघ के संयुक्त परीक्षण के बाद होगा। संदेश साफ है की “टिकट काम से मिलेगा, नाम से नहीं”।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : दिनदहाड़े युवक के चेहरे पर गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले दोस्त के भाई की शादी से आया था गांव ..

जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : शुरू किया आमरण अनशन

पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या: आरोपी युवक गिरफ्तार

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध संबंधो के चलते प्रापर्टी डीलकर की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने 1090 प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी 

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़