28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर का अनोखा विरोध: 'बंद स्कूल' में ग्रामीणों संग मनाया शिक्षक दिवस, विदित नें भी जगाई 'अलख'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

विधायक विशंभर का अनोखा विरोध: ‘बंद स्कूल’ में ग्रामीणों संग मनाया शिक्षक दिवस, विदित नें भी जगाई ‘अलख’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जब सरकार “शिक्षक दिवस पर सम्मान” की बात कर रही थी, तब बबेरू के सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव ने “बंद पड़े” सरकारी स्कूल के बाहर धरना नहीं, “पाठशाला” लगाकर “सरकार को आईना” दिखा दिया। बबेरू ब्लाक के समसुद्दीनपुर के कंचन डेरा में “वर्षों से बंद” पड़े प्राथमिक विद्यालय के बाहर शुक्रवार को “नजारा” अलग था।विधायक विशंभर का अनोखा विरोध: 'बंद स्कूल' में ग्रामीणों संग मनाया शिक्षक दिवस, विदित नें भी जगाई 'अलख' सपा विधायक विशम्भर यादव सैकड़ों ग्रामीणों के बीच ‘जमीन’ पर बैठकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मना रहे थे। “बंद स्कूल के ताले” के सामने ही “शिक्षक दिवस का यह आयोजन” अपने आप में सरकार की “शिक्षा नीति” पर ‘बड़ा सवाल’ था। ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक विशम्भर यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार ने प्रदेश के 26 हजार स्कूलों में ताला लगा” दिया है। यह “ताले स्कूलों पर नहीं, गरीब के बच्चों के भविष्य पर लगे” हैं।विधायक विशंभर का अनोखा विरोध: 'बंद स्कूल' में ग्रामीणों संग मनाया शिक्षक दिवस, विदित नें भी जगाई 'अलख' उन्होंने ऐलान किया कि “सपा की सरकार” बनते ही “बंद हुए सभी 26 हजार प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को फिर से खोला” जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां “नए स्कूल” बनाए जाएंगे। इस दौरान विधायक नें “पीडीए” का विश्लेषण करते हुये “सपा के लिये समर्थन” मांगा।विधायक विशंभर का अनोखा विरोध: 'बंद स्कूल' में ग्रामीणों संग मनाया शिक्षक दिवस, विदित नें भी जगाई 'अलख' इसी क्रम में सदर विधानसभा के ग्राम बजरंगपुरवा में बंद प्राथमिक विद्यालय के सपा के वरिष्ठ नेता ओम नारायण त्रिपाठी विदित नें “चौपाल” लगाई। कहा कि शिक्षक दिवस के दिन जब हम शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के महत्व की बात करते हैं, उसी दिन प्रदेश के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों का मुद्दा उठाना बेहद महत्वपूर्ण है।विधायक विशंभर का अनोखा विरोध: 'बंद स्कूल' में ग्रामीणों संग मनाया शिक्षक दिवस, विदित नें भी जगाई 'अलख' भाजपा सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना गांव के गरीब, किसान, मजदूर और वंचित परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जो “प्राथमिक विद्यालय बंद पड़े हैं, उन्हें दोबारा संचालित” कराया जाएगा और प्रदेश में बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए “अच्छी शिक्षा प्रणाली लागू” कीजायेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : सीएमओ की सलाह, हरि भजन गावो, कोरोना दूर भगाओ ! …

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा का अभियान हुआ तेज: आकाश आनंद ने किया बड़ा ऐलान

City News Uttar Pradesh

भाजपा का स्थापना दिवस : मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

City News Uttar Pradesh

The Kashmir Files: उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही “द कश्मीर फाइल्स फिल्म”, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

अजेय दुर्ग कालिंजर नें फिर किया फतेह : राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल का फहरा ध्वज

Admin Team

कनवारा बालू खदान खंड पांच में लाल सोने की डकैती का गूंज रहा डंका: प्रशासन को नहीं चिंता ?

ब्रेकिंग न्यूज़