30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली कनेक्शन पर 'बड़ा खेल' खत्म: सरकार ने हटा दी बाध्यता !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बिजली कनेक्शन पर ‘बड़ा खेल’ खत्म: सरकार ने हटा दी ‘बाध्यता’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बिजली का कनेक्शन लेने के लिए ‘अब दफ्तरों के चक्कर लगाने और एनओसी के इंतजार का झंझट खत्म’ होने जा रहा है। सरकार ने 50 किलोवाट तक के ‘नए बिजली कनेक्शन की राह आसान’ कर दी है। अब उपभोक्ताओं को विद्युत सुरक्षा निदेशालय से निरीक्षण कराने, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने और लाइसेंसी ठेकेदार से कार्यपूर्णता ‘प्रमाणपत्र’ लेने की ‘अनिवार्यता से छूट’ दे दी गई है। इसके स्थान पर स्व-घोषणा पत्र के आधार पर कनेक्शन देने की व्यवस्था की गई है।बिजली कनेक्शन पर 'बड़ा खेल' खत्म: सरकार ने हटा दी बाध्यता !इस फैसले से जिले के उपभोक्ताओं के साथ ही किसान, दुकानदार और छोटे कारोबारियों को ‘सीधा फायदा’ मिलने की’ उम्मीद’ है। आटा चक्की, वेल्डिंग मशीन, छोटे कारखाने और निजी नलकूप चलाने वाले उपभोक्ताओं के लिए कनेक्शन लेना पहले की ‘अपेक्षा आसान’ होगा। नई व्यवस्था से लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने और प्रमाणपत्र के लिए इंतजार करने से राहत मिलेगी। पहले व्यावसायिक कनेक्शन में दो किलोवाट से अधिक भार होने पर विद्युत सुरक्षा विभाग की एनओसी समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं।बिजली कनेक्शन पर 'बड़ा खेल' खत्म: सरकार ने हटा दी बाध्यता !निरीक्षण और एनओसी की ‘प्रक्रिया’ में ‘समय’ लगने के कारण ‘कई आवेदकों’ को ‘कनेक्शन मिलने में देरी’ होती थी। अब 50 किलोवाट तक के कनेक्शन में तत्काल एनओसी की ‘बाध्यता समाप्त’ कर दी गई है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में करीब 8.39 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें बांदा में 3.06 लाख, चित्रकूट में 1.76 लाख, हमीरपुर में 2.10 लाख और महोबा में 1.45 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। मंडल में हर माह बिजली कनेक्शन के लिए दो सौ से अधिक आवेदन आने की बात विभागीय अधिकारियों ने बताई है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के अनुसार बाद में आवश्यक एनओसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ‘नए कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया झटपट और निवेश पोर्टल के माध्यम’ से की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी विभाग नें बांदा को बना दिया गोवा: अवैध शराब बिक्री हो रही पुरजोर

डीएम नगेन्द्र की अपील: “दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

बांदा के संवेदनशील डीएम आनन्द सिंह अग्नि कांड में चार मौतों से दुखी,पहुंचे घटना स्थल, पीड़ित को मुआवजे का दिया भरोसा।

City News Uttar Pradesh

यूपी : 11 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर गांव वालों को दिखाया, मुकदमा दर्ज …

लाईसेंस मिलने के पूर्व ही करोड़ों के पटाखे कर लिये डंप : प्रशासन नहीं है सन्न !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़