30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दिनदहाड़े 'ठगी' से हड़कंप: एटीएम हथियाकर बनाया शिकार, लूटकांड के बाद 'तीनों' फरार
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

दिनदहाड़े ‘ठगी’ से हड़कंप: एटीएम हथियाकर बनाया शिकार, लूटकांड के बाद ‘तीनों’ फरार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एटीएम में ‘मदद’ मांगना एक अंगूठी विक्रेता को इतना ‘महंगा’ पड़ जाएगा, इसका उसे ‘अंदाजा’ भी नहीं था। शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े शातिर ठगों ने ऐसी चाल चली कि पीड़ित देखते रह गया और उसके खाते से 50 हजार रुपये पार हो गए। वारदात के बाद ‘इलाके में हड़कंप’ मच गया है। अब पुलिस ”सीसीटीवी फुटेज खंगालकर’ आरोपियों की ‘तलाश’ में जुटी है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबूलाल चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम का है। बागहेटा निवासी मुमताज अंगूठी बेचने का काम करते हैं।दिनदहाड़े 'ठगी' से हड़कंप: एटीएम हथियाकर बनाया शिकार, लूटकांड के बाद 'तीनों' फराररविवार को वह नवाब टैंक क्षेत्र में ‘अंगूठी बेचने’ आए थे। दोपहर करीब 2 बजे वह अपने ‘खाते से 10 हजार रुपये निकालने’ के लिए एटीएम पहुंचे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एटीएम के अंदर पहले से बैठे दो युवक उनके लिए ‘जाल बिछाकर’ बैठे हैं। पीड़ित मुमताज के अनुसार, एटीएम के अंदर मौजूद दोनों युवकों ने खुद को ‘मददगार’ बताते हुए उनसे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उन्होंने विश्वास में लेकर एटीएम का ‘पिन कोड’ पूछ लिया और कार्ड अपने कब्जे में ले लिया। जब तक मुमताज कुछ समझ पाते, दोनों युवक ‘एटीएम से बाहर निकलकर भागने’ लगे।दिनदहाड़े 'ठगी' से हड़कंप: एटीएम हथियाकर बनाया शिकार, लूटकांड के बाद 'तीनों' फरारमुमताज ने पीछा किया, लेकिन बाहर बाइक लेकर खड़े तीसरे साथी के साथ ‘तीनों पलक झपकते’ ही ‘फरार’ हो गए। घटना के बाद भी मुमताज को यह अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कितनी ‘बड़ी ठगी’ हो चुकी है। घटना के बाद मुमताज को मोबाइल पर आए ‘बैंक मैसेज’ समझ नहीं आए। आसपास के लोगों से ‘मैसेज पढ़वाने’ पर पता चला कि उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 50 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एटीएम और आसपास लगे ‘सीसीटीवी कैमरों’ की ‘फुटेज खंगाली’ जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर ‘तीनों आरोपियों’ की ‘पहचान और गिरफ्तारी’ के प्रयास में जुटी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बाजार में सजने लगी दुकानें : होने लगी त्योहारी बिक्री

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh

थानेदार की कथित दबंगई : बेटी के हत्यारों पर नहीं कार्यवाई: परिजनों की एसपी से गुहार

City News Uttar Pradesh

Banda : मातहतों को आईजी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ, आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला करने का आवाहन …

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई ‘ये कैसा अभियान’ ?

City News Uttar Pradesh

कफन चोरो कुछ तो करो शर्म ! मिला धन, फिर भी नहीं बन पा रहे अंत्येष्टि स्थल ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़