City News Uttar Pradesh
सावन का 'आखिरी' सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सावन का ‘आखिरी’ सोमवार: शिव मंदिरों में ‘उमड़ा आस्था’ का सैलाब, हर-हर ‘महादेव’ के गूंजे जयकारे

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। श्रावण मास के ‘आख़िरी सोमवार’ को जिले के शिवालयों में ‘आस्था की बाढ़’ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ‘भक्तों का कारवां’ भगवान शिव के ‘चरणों में समर्पण भाव’ से ‘जुट’ गया। गांवों से लेकर शहर तक ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ की जयकारों से फिजा गूंज उठी।सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारेप्राचीन वामदेवेश्वर मंदिर में अलसुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। घंटों इंतजार कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का ‘जलाभिषेक’ किया। बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, अक्षत और गंगाजल से शिवलिंग का पूजन कर पुण्यलाभ कमाया। मंदिर समिति ने व्यवस्था के लिहाज़ से बेहतरीन इंतज़ाम किए थे, जिससे भीड़ नियंत्रित रही और भक्त निर्बाध दर्शन कर सके।

कार्तिक मेले पर 'कालिंजर' में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये 'नीलकंठेश्वर' के दर्शनकालिंजर के ‘नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर’ में भी ‘श्रद्धालुओं का सैलाब’ उमड़ाबुंदेलखंड की धार्मिक आस्था के केंद्र इस ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रद्धालु सिर्फ बांदा जिले से ही नहीं, बल्कि चित्रकूट, महोबा और फतेहपुर से भी पहुंचे। पहाड़ी पर स्थित मंदिर में भक्तों ने चढ़ाई चढ़कर ‘शिवशंकर’ के दर पर अपनी ‘आस्था समर्पित’ की।

'सावन' का दूसरा सोमवार 'शिवमय' हुआ बांदा: 'हर-हर महादेव' के 'जयघोष' से गूंजे 'शिवालय'शहर के संकटमोचन धाम स्थित शिव मंदिर में भी विशेष भीड़ देखने को मिली। यहां शिवभक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी के साथ शिवलिंग पर जलार्पण कर पूजा की। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

'सावन' का दूसरा सोमवार 'शिवमय' हुआ बांदा: 'हर-हर महादेव' के 'जयघोष' से गूंजे 'शिवालय'पूजन के लिए पहुंचे बुजुर्ग श्रद्धालु रामसनेही पांडेय ने कहा, “सावन सोमवार शिवजी का सबसे प्रिय दिन होता है, और आज आखिरी सोमवार है, इसलिए ‘दर्शन-पूजन’ का विशेष महत्व है। महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए कहती दिखीं “भोलेनाथ सबकी सुनते हैं, हम तो बस श्रद्धा लेकर आते हैं।” श्रावण के अंतिम सोमवार पर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की तैयारी भी दिखी। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस की तैनाती रही, वहीं मंदिर समिति ने जल की व्यवस्था, लाइन प्रबंधन और प्रसाद वितरण को सुव्यवस्थित किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

जल जीवन योजना ‘फेल’: कागजों में ‘बहा’ पानी, जमीनी हकीकत ‘सूखी’

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा ,छह की मौत।

City News Uttar Pradesh

सुकन्या योजना : लापरवाही की शिकार, जनता परेशान ! …

City News Uttar Pradesh

स्कूल विलय बना शिक्षा का विनाश: अविवेक पूर्ण निर्णय से ‘घटी’ बच्चों की उपस्थिति

City News Uttar Pradesh

Banda : देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चढ़ाई अठवाइयां, भोर सबेरे से देर रात तक गूंजते रहे घंटा घड़ियाल …

ब्रेकिंग न्यूज़