City News Uttar Pradesh
बांदा में 'प्राइवेसी की आड़' में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे 'सरकार की मंशा' पर 'चोट' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘प्राइवेसी की आड़’ में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे ‘सरकार की मंशा’ पर ‘चोट’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जहां “जनता दरबार” और “सीधे संवाद” की बात करती है, वहीं बांदा जिले में जिला स्तरीय अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि “वाट्सअप पर प्राइवेसी” लगाकर “जनता से दूरी” बना रहे हैं। पहले समस्या की फोटो या शिकायत सीधे वाट्सअप पर भेज दी जाती थी। अब अधिकांश अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के नंबर पर प्रोफाइल, स्टेटस और लास्ट सीन गायब है। मैसेज भेजो तो सिंगल टिक। फोन करो तो जवाब नहीं

बांदा में 'प्राइवेसी की आड़' में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे 'सरकार की मंशा' पर 'चोट' !यानी शिकायत का “सबसे तेज और पारदर्शी पुल ही तोड़” दिया गया। कुछ अधिकारी और नेता जानबूझकर संपर्क से बच रहे हैं ताकि “जवाबदेही से बचा” जा सके। विधायक प्रकाश एवं मंत्री रामकेश को छोड़ दें तो “अधिकांश प्राइवेसी की ही परिधि” में आते हैं। जनता सवाल कर रही है कि जब प्रदेश सरकार की कार्यशैली को सबसे तेज माना जाता है, तो बांदा में ही अधिकारियों को “प्राइवेसी का शौक क्यों चढ़ा” है। क्या यह “सरकार की छवि खराब करने की साजिश नहीं” है?

बांदा में 'प्राइवेसी की आड़' में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे 'सरकार की मंशा' पर 'चोट' !परिणाम यह है कि “फरियादी कलेक्ट्रेट और विकास भवन के चक्कर काटने को मजबूर” हैं। समस्या “जस की तस” पड़ी है और “समाधान के सारे दरवाजे बंद” हैं। अब मांग उठ रही है कि “शासन को सख्ती दिखानी” चाहिए। एक कमेटी बनाकर हर जिले में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सरकारी वाट्सअप नंबरों की जांच हो। जिसने बिना वजह प्राइवेसी लगा रखी है उस पर कार्रवाई हो। क्योंकि जनता से कटकर चलने वाले अधिकारी और नेता सरकार की नीतियों को जमीन पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतीक-अशरफ हत्याकांड से डर गया माफिया मुख्तार, लखनऊ कोर्ट में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद नहीं गया पेशी पर

City News Uttar Pradesh

Banda : लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखा रही पुलिस, 91 लोगों का हुआ चालान, वसूला गया जुर्माना …

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज

सुकन्या योजना : लापरवाही की शिकार, जनता परेशान ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़