
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति को ‘सेवा और समाज सेवा’ को ‘धर्म’ मानने वाले तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह एक बार फिर अपने ‘बेमिसाल व्यक्तित्व का परिचय’ दे रहे हैं।
उनके लिए ‘कुर्सी नहीं, जनता की सेवा’ ही सबसे ‘बड़ी प्राथमिकता’ है। इसी सोच के साथ उनके निर्देशन में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इछावर में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दलजीत सिंह के निर्देश पर उनके छोटे भाई नंदू सिंह ने नेतृत्व किया। इछावर सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजने की व्यवस्था की गई।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह पहल किसी ‘वरदान’ से कम नहीं रही। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ही विशेषज्ञों द्वारा ‘जांच और उपचार’ मिलना बड़ी राहत है।
इस अवसर पर दलजीत सिंह ने कहा “राजनीति का असली मतलब जनता की सेवा” है। जनता के बीच रहकर “जनता की चिंता करना ही सच्ची जनसेवा” है।
तिंदवारी में “स्वास्थ्य और जनकल्याण” की यह “सेवा यात्रा” आगे भी “निरंतर” जारी रहेगी। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
