28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अवैध खनन माफिया एवं गैंगेस्टर के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, फार्चूनर की जब्त …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । अवैध खनन माफिया एवं गैंगेस्टर एक्ट के मामले में जेल भेजे गए बालू कारोबारी फूल मिश्रा पर पुलिसिया कार्यवाही का कहर लगातार जारी है। बैंक खातों को सीज करने के बाद 75 लाख रुपये की जब्तीकरण कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसकी फार्चूनर को भी जब्त कर लिया। संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई का आंकड़ा अब एक करोड़ के पार हो गया है।


पुलिस द्वारा बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाहियों के क्रम में गैंगस्टर अभियुक्त फूल मिश्रा पुत्र रामेश्वर मिश्रा निवासी अछरौड़ थाना मटौंध हाल पता जरैली कोठी थाना कोतवाली नगर के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की मिल रही सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध बालू के काले कारोबार में संलिप्त कई अभियुक्तों को जेल भेजा गया है, तथा उनकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की गयी है। इसी क्रम में गैंगस्टर अपराधी फूल मिश्रा जो अपने संगठित गिरोह के साथ आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ के लिए अवैध बालू खनन/परिवहन का काला कारोबार करता था जो एक अपराध है, इसी अपराध जगत से उपरोक्त गैंगस्टर अभियुक्त फूल मिश्रा द्वारा अवैध बालू के कारोबार से फार्चूनर कार खरीदी गयी थी जिसको पुलिस द्वारा आज जब्त कर लिया गया है।

अभियुक्त फूल मिश्रा के विगत माह की 22 तारीख को 74 लाख 99 हजार 09 सौ 73 रूपये की संज्ञानित चल संपत्ति को जिलाधिकारी द्वारा जारी किये गये आदेश के क्रम में पुलिस द्वारा अभियुक्त फूल मिश्रा सहित संबंधित छह बैक खातों को सीज किया गया था। इसी क्रम में कार्यवाही प्रचलित है। जो संपत्ति पुलिस के संज्ञान में है, उसका जब्तीकरण किया जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि अभियुक्त के विरूद्ध गैंगस्टर सहित कई संगीन अभियोग पंजीकृत हैं। थाना नरैनी में पंजीकृत अभियोग 11/21 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकपाल (निवारण) अधिनियम 1986 की विवेचना कालिंजर थानाध्यक्ष राजीव यादव के की जा रही थी। विवेचना के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्रवाई की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद पहुंचे अस्पताल : मची अफरा तफरी, देखा आक्सीजन प्लांट …

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

हरियाली और ममता का ‘अनोखा संगम’ : छात्रों को मिला ‘पर्यावरण’ संरक्षण का ‘मंत्र’ !

Banda : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल …

बांदा में 18 हजार पर मौत का साया ? बेसिक शिक्षा परिषद बनेगा मौत का परकाला ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश भड़के : आवास योजना में भ्रष्टचार नहीं बर्दाश्त …

ब्रेकिंग न्यूज़