28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव की 'गिरफ्तारी के विरोध' में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशदेश विदेशबुंदेलखंडराजनीति

अखिलेश यादव की ‘गिरफ्तारी के विरोध’ में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर रात बांदा में सपा कार्यकर्ताओं का ‘गुस्सा सड़कों पर फूट’ पड़ा। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता बाबूलाल चौराहे पर एकत्र हो गए। उनके हाथों में अखिलेश यादव की तस्वीरें थीं और मुंह पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी थी। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

अखिलेश यादव की 'गिरफ्तारी के विरोध' में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शनप्रदर्शनकारी बाबूलाल चौराहे से जुलूस की शक्ल में गुलर नाका होते हुए माहेश्वरी देवी मंदिर चौक की ओर बढ़े। यहां करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक धरना दिया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

अखिलेश यादव की 'गिरफ्तारी के विरोध' में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शनधरने के बाद कार्यकर्ता वापस बाबूलाल चौराहे की ओर लौट गए। पूरे प्रदर्शन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रदर्शन में सपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर, विदित त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, नीलम, एजाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

अखिलेश यादव की 'गिरफ्तारी के विरोध' में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शनधरने को संबोधित करते हुए अशोक सिंह गौर ने ‘प्रदेश सरकार’ पर ‘विपक्ष की आवाज दबाने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘लोकतंत्र का हनन’ कर रही है और ‘तानाशाही रवैया’ अपना रही है। सपा मुखिया को ‘हिरासत’ में लेना इसी ‘तानाशाही का उदाहरण’ है। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अखिलेश यादव के साथ इस तरह का व्यवहार बंद नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की हिदायत : शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 168 जोड़े एक-दूजे के हुये

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें गंगा दशहरा पर दी बधाई: किया जन कल्याण की कामना

City News Uttar Pradesh

एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज

श्रीराम जन्मभूमि की वर्षगांठ पर बांदा में हुआ अद्भुत आयोजन, रामभक्तों ने जताई खुशी

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ किया पौध रोपण

ब्रेकिंग न्यूज़