
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी को अब लोग “विकास पुरुष” के नाम से जानने लगे हैं। अपने दूसरे 4 साल के कार्यकाल में उन्होंने शहर से लेकर गांव तक विकास की एक नई इबारत लिखी है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि प्रकाश द्विवेदी ने विधायक निधि का इस्तेमाल सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर उतारा। कुल 13.49 करोड़ रुपये के कार्यों से सदर की सूरत बदली है।
150 से अधिक सीसी रोड पर 4.20 करोड़ रुपये खर्च कर गलियों का जाल बिछाया गया। वर्षों से जाम से जूझ रहे बाबूलाल चौराहे को 25 लाख रुपये से चौड़ा और सुंदर बनाकर शहर की नई पहचान दी गई। लगा ट्रैफिक सिस्टम अब लखनऊ के चौराहों को भी मात दे रहा है। महुआ-बलखेड़ा मार्ग का 24.82 लाख रुपये से चौड़ीकरण हुआ, जिससे 15 गांवों को बरसात में राहत मिली। “विकास पुरुष” की छवि बनाने में शिक्षा और स्वास्थ्य ने अहम भूमिका निभाई। कालूकुआं के जर्जर प्राथमिक विद्यालय के लिए 18.98 लाख रुपये से नया भवन बनवाया। स्कूलों में टायलीकरण, शौचालय, हाईमास्क लाइट पर 2.31 करोड़ रुपये खर्च किए।
खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और खेल सामग्री पर 1.96 करोड़ रुपये लगाए गए। गंभीर बीमार लोगों के इलाज में 2.15 करोड़ रुपये की सीधी मदद दी गई। स्वच्छता और पेयजल पर 1.37 करोड़ रुपये खर्च हुए। सरस्वाह, पिपरी, दुर्गापुर में 20-20 लाख रुपये से बारात घर बनवाकर सामाजिक जरूरतों को भी पूरा किया।
विधायक प्रकाश द्विवेदी की इस कार्यशैली से सदर में भाजपा की जमीन और मजबूत हुई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि “काम के नाम पर वोट” का फॉर्मूला यहीं से शुरू हुआ। विधायक प्रकाश कहते हैं की “जनता ने जो भरोसा जताया उसे पूरा करने का प्रयास किया। जो वादे बचे हैं वो भी जल्द पूरे होंगे। मैं हमेशा जनता के साथ खड़ा हूं।” सदर की जनता अब प्रकाश द्विवेदी को सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि क्षेत्र के “विकास पुरुष” के रूप में देख रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
