
- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा की सियासत में अब “नई पीढ़ी की एंट्री” हो गई है। बांदा क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी के होनहार पुत्र देवांश द्विवेदी ने गुरुवार को मैदान में उतरकर अपने “सियासी सफर की औपचारिक शुरुआत” कर दी।
“होनहार वीरवान के होत चीकने पात” वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए देवांश द्विवेदी ने ग्राम पंचायत चौसड़ से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। हाथ में डायरी, चेहरे पर सादगी और जुबान पर जनता की बात।
देवांश द्विवेदी घर-घर पहुंचे। बुजुर्गों के पैर छुए, महिलाओं से हालचाल पूछा और युवाओं से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया।
उन्होंने वोटर लिस्ट का सत्यापन भी किया। लोगों को बताया कि छूटे हुए नामों को जल्द लिस्ट में जुड़वाया जाएगा ताकि 2027 में कोई भी वोटर अपने हक से वंचित न रहे। भ्रमण के दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया।
देवांश द्विवेदी के साथ विनय राज कुशवाहा मंडल अध्यक्ष विसंडा, विशम्भर कुशवाहा, अवधेश यादव, कुलदीप शिवहरे, श्रीकेशन कुशवाहा, मुजकुंदी सिंह, राकेश यादव, लालमन प्रजापति, राजोल प्रसाद, अमित कुशवाहा, उमा शंकर ओझा, संत शरण अनुरागी, नरेंद्र मास्टर सेक्टर संयोजक सहित दर्जनों बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि देवांश की यह एंट्री महज जनसंपर्क नहीं, बल्कि बांदा क्षेत्र में द्विवेदी परिवार की सियासी विरासत को आगे बढ़ाने की तैयारी है।
विधायक पिता की लोकप्रियता और देवांश की युवा छवि का “कॉम्बिनेशन भाजपा के लिए 2027 में बड़ा संबल” बन सकता है। चौसड़ से शुरू हुआ यह सफर अब पूरे क्षेत्र में जाएगा। देवांश ने साफ कर दिया है “जनता की सेवा ही राजनीति” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
