City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर ने सीएम की बोलती बंद की ? तार्किक सवालों के सामने निरुत्तर?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक विशंभर ने सीएम की बोलती बंद की ? तार्किक सवालों के सामने निरुत्तर?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच से बबेरू विधायक पर लगे “भूमाफिया” के आरोपों का सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने ऐसा जवाब दिया कि सत्ता पक्ष के पास पलटकर बोलने के लिए शायद शब्द नहीं बचे! विधायक विशंभर के तार्किक पलटवार ने सीएम के आरोपों की हवा निकाल दी। अब यह मुद्दा जिले से लेकर प्रदेश तक सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

विधायक विशंभर ने सीएम की बोलती बंद की ? तार्किक सवालों के सामने निरुत्तर?विधायक विशंभर यादव नें कहा ह़ै की “मैंने कालिंजर बसस्टैंड के लिए अपनी 5 बीघा बेशकीमती दस करोड़ की जमीन योगी सरकार को कानूनी दस्तावेजों के साथ दान की। और वह कह रहे हैं कि मैं दूसरों की जमीन हड़पता हूं? यह कैसा न्याय है? “हिम्मत है तो एक भी उदाहरण बतायें कि मैंने किसकी जमीन हड़पी। खाली आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा।” विधायक विशंभर यादव नें यह आरोप भी जड़ा की “सत्ता के विधायकों को खजाना और विपक्ष के लिए ताला।” निधि देने में भेद भाव, यह तो वही बात हुई की “अंधा बांटे रेवड़ी, चिंह-चिंह के देय।” राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि विशंभर यादव के जवाब ने सीएम के आरोपों को बैकफुट पर धकेल दिया है। सपा इसे “सत्य की जीत” बता रही है, जबकि बीजेपी खेमे में चुप्पी है। अब चर्चाओं में यह है कि क्या सीएम योगी विशंभर के सवालों का जवाब देंगे?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पांच दिन पहले लापता हुए युवक की बेरहमी से हत्या, घाटमपुर में पुलिस को मिला नरकंकाल …

प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र

City News Uttar Pradesh

भाई और बहन की तालाब में डूबने से मौत : महबुलिया विसर्जन में हुआ यह हादसा

दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान

City News Uttar Pradesh

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

Banda : आखिर किस महिला का था नदी से मिला शव, बना चुनौती …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़