29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया 'कद'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया ‘कद’

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के 'बांदा' आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम बांदा आगमन को ‘विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सिर्फ स्वागत नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन में बदल’ दिया। खुरहंड रेलवे स्टेशन पर विधायक के नेतृत्व में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने साफ कर दिया कि जिले में संगठन की कमान किसके हाथ में है। पुष्पमालाओं, ढोल-नगाड़ों और रामकिशोर साहू, “प्रकाश द्विवेदी जिंदाबाद” के नारों के बीच हुआ यह स्वागत सियासी गलियारों में खूब चर्चा में है।

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया 'कद' राजनीतिक जानकारों का मानना है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत को विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी संगठन क्षमता औऱ जनमन में पकड़ दिखाने के तौर पर किया। पार्टी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से यह संदेश गया कि बांदा में विधायक का संगठन में अति लोकप्रिय है।

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया 'कद' स्वागत के दौरान प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “रामकिशोर साहू के नेतृत्व में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा और मजबूत” होगी। उनका यह आगमन कार्यकर्ताओं में “नई ऊर्जा” भरेगा। साथ ही उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया 'कद' क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत की पूरी कमान अपने हाथ में लेकर विधायक ने यह बता दिया कि जिले में निर्णय लेने वाली भूमिका उनकी ही है। कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटाकर विधायक ने आगामी चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत करने का संकेत दिया। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ अपने आवास में बैठक कर प्रकाश द्विवेदी ने शीर्ष नेतृत्व तक अपनी सक्रियता पहुंचाने का काम भी किया।

प्रकाश द्विवेदी नें दिया स्वागत से सियासी संदेश: शक्ति प्रदर्शन कर जताया 'कद' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने भी विधायक प्रकाश द्विवेदी और कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय स्वागत की सराहना की। कहा कि बांदा की टीम संगठन को नई ऊंचाई देगी। कुल मिलाकर यह स्वागत महज औपचारिकता नहीं था, बल्कि आने वाले समय की सियासी लकीर खींचने का प्रयास माना जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

21 साल बाद ‘चीखों’ को मिला इंसाफ: दलित युवक की नृशंस हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh

खनन माफियाओं का दुस्साहस : खनिज टीम को घेरकर मौरंग लदा ट्रक छुड़ा ले गए दबंग, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा ‘कड़ा पहरा’ : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

City News Uttar Pradesh

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

डीएम नगेंद्र हुये हाई एलर्ट : पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़