28.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की पहल पर 'बांदा' बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाब
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश की पहल पर ‘बांदा’ बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाब

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब सुशासन की बात आती है तो विधायक प्रकाश द्विवेदी “नजीर पेश” कर देते हैं। उनकी एक पहल ने बांदा को यूपी के 75 जिलों में “नंबर-1 की कुर्सी “पर ला खड़ा किया है। प्रकाश के ‘डिजिटल रोड विजन’ के तहत अब जिले की एक-एक सड़क की कुंडली ‘विश्वकर्मा पोर्टल’ पर होगी। इसके साथ ही बांदा उत्तर प्रदेश का पहला जिला बन जाएगा जहां सारी सड़कें एक क्लिक पर दिखेंगी।

विधायक प्रकाश की पहल पर 'बांदा' बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाबविधायक प्रकाश द्विवेदी ने अफसरों के साथ बैठक कर साफ कर दिया सड़कें सिर्फ बजट खर्च करने के लिए नहीं, जनता की सुविधा के लिए हैं। उनकी योजना है कि पीडब्लूडी, नगर पालिका, पंचायत, सिंचाई, मंडी सभी विभागों की सड़कों का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस बने। कब बनी, कितना खर्च हुआ, कब मरम्मत हुई, अगली मरम्मत कब होगी ? सबका लाइव रिकॉर्ड पोर्टल पर चढ़ेगा। रियल टाइम मॉनिटरिंग से अफसरों की जवाबदेही तय होगी।

विधायक प्रकाश की पहल पर 'बांदा' बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाबविधायक प्रकाश नें बताया की ‘यह सड़क तेरी, वह मेरी’ का विवाद खत्म हो एक ही डैशबोर्ड पर पूरी तस्वीर उपलब्ध रहेगी। आंकड़ों के आधार पर तय होगा कि नई सड़क कहां चाहिए, मरम्मत कहां जरूरी। एक ही सड़क पर दो विभाग का पैसा लगना बंद होगा। सुरक्षित, गड्ढामुक्त सफर का रास्ता साफ होगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिलाधिकारी के जरिए सभी विभागों को अल्टीमेटम दे दिया है की, हर सड़क का भौतिक सत्यापन होगा, फिर डाटा अपलोड होगा।

विधायक प्रकाश की पहल पर 'बांदा' बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाबविधायक प्रकाश का कहना है ‘पोर्टल पर सिर्फ वह सड़क चढ़ेगी जो जमीन पर है। फाइलों में दौड़ने वाली सड़कें अब नहीं चलेंगी।’ अभी तक विभाग अपनी-अपनी सड़क का रजिस्टर लेकर घूमते थे। प्रकाश की पहल ने ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू कर दिया है। अफसरों में चर्चा है कि जल्द ही शासन इसे ‘प्रकाश मॉडल’ के नाम से पूरे प्रदेश में लागू कर सकता है। ‘तकनीक से पारदर्शिता, पारदर्शिता से विकास’ प्रकाश दिवेदी के इस फॉर्मूले ने बांदा को यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट’ बना दिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तीन करोड़ से ‘सालों पुरानी समस्या’ से मिलेगी ‘मुक्ति’: केन पर बनेगा ‘मजबूत सेतु’

City News Uttar Pradesh

पुलिस नाकाम : महिला नेता की खुदकुशी और अपहृत बैंक प्रबंधक का क्या है रहस्य ! …

City News Uttar Pradesh

गजब हैं बालू खनन के दबंग : बांदा में दिन-रात जारी जौहरपुर, मरौली चार-छह में अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

कर्ज चुकाने में आड़े आई घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक तंगी, एकमुश्त समाधान योजना की बढ़ी अवधि

City News Uttar Pradesh

माफिया बेखौफ : जांच का नहीं कोई असर, बेखौफ निकल रहे मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक …

कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से सिर कूंचकर की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़