27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 13 करोड़ 34 लाख़ के 'स्टाम्प' की चोरी : पकड़ा गया 'स्टांप चोरों' का मेगा जुगाड़
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में 13 करोड़ 34 लाख़ के ‘स्टाम्प’ की चोरी : पकड़ा गया ‘स्टांप चोरों’ का मेगा जुगाड़

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सरकारी खजाने को ‘चूना’ लगाने का ‘बड़ा खेल’ पकड़ा गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल कलेक्शन एग्रीमेंट में 333.65 करोड़ रुपए के ठेके पर सिर्फ 100 रुपए का स्टांप लगाया गया। स्टांप एवं निबंधन विभाग की जांच में इस एक एग्रीमेंट से ही 13.34 करोड़ रुपए की स्टांप ‘चोरी’ सामने आई है।

बांदा में 13 करोड़ 34 लाख़ के 'स्टाम्प' की चोरी : पकड़ा गया 'स्टांप चोरों' का मेगा जुगाड़महानिरीक्षक निबंधन के निर्देश पर चित्रकूटधाम मंडल के उप महानिरीक्षक निबंधन रेहान अहमद खां और बांदा के सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण सिंह सचान की टीम ने जांच की तो पता चला कि यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपीडा और मेसर्स दातार सिक्योरिटी सर्विस ग्रुप इन कंसोर्टियम विद मे.श्री सांई इंटरप्राइजेज के बीच 10 अक्तूबर 2024 को दो साल के लिए टोल संचालन का अनुबंध हुआ था। नियम के मुताबिक इतने बड़े वित्तीय अनुबंध पर करोड़ों रुपए का स्टांप शुल्क देना अनिवार्य था, लेकिन कंपनी ने महज 100 रुपए के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर लिया। दस्तावेजों के परीक्षण में स्टांप चोरी पकड़े जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ स्टांपवाद दर्ज करा दिया गया है।

बांदा में 13 करोड़ 34 लाख़ के 'स्टाम्प' की चोरी : पकड़ा गया 'स्टांप चोरों' का मेगा जुगाड़आपको बता दें की किसी भी बड़े अनुबंध, लीज या ठेके पर दस्तावेज की वित्तीय कीमत के आधार पर स्टांप शुल्क देना होता है। अक्सर अनुबंध की प्रकृति बदलकर या कम मूल्यांकन दिखाकर स्टांप शुल्क बचाया जाता है जिससे कंपनियों को करोड़ों का फायदा होता है। इस कार्रवाई के बाद विभाग अब नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, विकास प्राधिकरणों और मंडी परिषदों के बड़े अनुबंधों की भी जांच कर रहा है। आशंका है कि कई और मामलों में ‘करोड़ों की स्टांप चोरी सामने आ सकती है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण सिंह सचान ने कहा कि 13.34 करोड़ की स्टांप चोरी पर स्टांपवाद दर्ज कर दिया गया है। जहां भी भारतीय स्टांप अधिनियम का उल्लंघन मिलेगा, वहां वसूली और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा की अस्पताल पर “पैनी नजर”: बोली- इलाज में “कोताही” नहीं होगी बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

डेंगू का तांडव : जिले में एक दर्जन और मिले पाॅजिटिव मरीज, विभाग में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

तानाशाह अध्यक्ष सुनील का ‘तुगलकी’ फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल

बरखा का दंश : मनरेगा काम बन्द, हजारों मजदूर बेरोजगार …

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़