City News Uttar Pradesh
बांदा में "हाय बिजली हाय" : शहर से लेकर गांवों तक "लोग" हैं बेहाल !
उत्तर प्रदेश

बांदा में “हाय बिजली हाय”: शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं “बेहाल” !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाय रे बिजली ! एक तो भीषण गर्मी और उस पर बिजली आपूर्ति में बाधा “कोढ़ में खाज” सी बन गई है। जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों और गांवों में तक लोग बेहाल हैँ।

बांदा में "हाय बिजली हाय" : शहर से लेकर गांवों तक "लोग" हैं बेहाल !विभाग के प्रभारी अधिशाषी अभियंता शत्रुघन चौहान और अवर अभियंता कांता प्रसाद बिजली आपूर्ति को पटरी पर रखने के लिये जी-तोड़ कर्तव्य निष्ठा से काम कर रहें है, पर लोकल फाल्ट, जर्जर लाईनें, ट्रांसफार्मरों का अत्यधिक लोड से ब्लास्ट कर जाना इन अधिकारियों और उनकी टीम को को मुसीबत में डाले हैं। बिजली अपने आप में खुद एक समस्या बन गई है।

बांदा में बिजली का 'काल': घंटों अंधेरे में तड़पता रहा शहर, पावर हाउस बर्स्ट, विभाग लापता !वितरण और ट्रांसमिशन नेटवर्क के ओवरलोड होने और स्थानीय गड़बड़ियों से यह विभागीय कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी असहाय हालत में हैं। पारा चढ़ने के साथ बिजली की अपेक्षित आपूर्ति पटरी से उतरती जा रही है। लोग “तप” रहे हैं। साथ ही लोगों के काम धंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। पेयजल व्यवस्था भी चरमराई है।

बिजली व्यवस्था की 'कुम्हड़ बतिया' : कड़कती ठंड में 'विभागीय नाकामी' से जनजीवन 'बेहाल'ऐसे में पानी और बिजली अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। तेज धूप के इस मौसम में बिना बिजली के एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है। शाम के समय बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों ने शाम को बाजार में निकलना कम कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों का शिड्यूल भी ज्यादा गड़बड़ाया हुआ है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

विधायक विशंभर ने फूंका शंखनाद: ‘पीडीए’ भाजपा के लिये चुनावी ‘परमाणु बम’ !

City News Uttar Pradesh

मौत बहाने से आई औऱ ‘बालक’ क़े हर लिये ‘प्राण’: शोक में परिवार

चित्रकूट: सैलून संचालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस सहयोगियों से कर रही पूछताछ

बच्चों से शौचालय में पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल

Banda-बिजली आपूर्ति, विभागीय खेल निराले! परेशान लोगों ऩे लगाया जाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़