City News Uttar Pradesh
सर्राफा व्यापारी की 'गोली' मारकर हत्या: बदमाशों का 'बाजार' में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

सर्राफा व्यापारी की ‘गोली’ मारकर हत्या: बदमाशों का ‘बाजार’ में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्राफा बाजार गुरुवार रात “गोलियों की गूंज” से “थर्रा” उठा। “बेखौफ हमलावरों” ने भीड़भाड़ वाले “बाजार के बीच सर्राफा व्यापारी” तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू को “सीने में गोली मारकर मौत के घाट” उतार दिया। घटना ने पूरे जिले में “सनसनी” फैला दी है और “कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल” खड़े कर दिए हैं।

सर्राफा व्यापारी की 'गोली' मारकर हत्या: बदमाशों का 'बाजार' में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्साप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 8:55 बजे पुनी बापू चक्की के पास मौजूद व्यापारी को हमलावरों ने घेरकर अचानक गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में व्यापारी को सीएचसी बबेरू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में “मातम छा” गया।

सर्राफा व्यापारी की 'गोली' मारकर हत्या: बदमाशों का 'बाजार' में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्साघटना के बाद जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना सूचना दिए यह कार्रवाई की जा रही है। इससे गुस्साए परिजन और व्यापारी अस्पताल के बाहर जुट गए और जमकर हंगामा किया। नारेबाजी के बीच पुलिस की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए गए। मृतक की पत्नी स्नेहा ने बताया कि हमलावर सुबह भी दो बार घर आए थे और शाम को फोन कर बुलाया था। इससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई। परिजन कुछ संदिग्धों के नाम भी बता रहे हैं।

सर्राफा व्यापारी की 'गोली' मारकर हत्या: बदमाशों का 'बाजार' में तांडव, व्यापारियों का फूटा गुस्सासर्राफा बाजार जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की वारदात ने व्यापारियों में भय और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है। सैकड़ों व्यापारी अस्पताल पहुंचे और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि “वारदात की गंभीरता” को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौत का रास्ता बना ‘जर्जर पुल’: प्रशासनिक चुप्पी से ‘हादसे’ को दावत

City News Uttar Pradesh

बांदा में सर्दी का सितम जारी: शीतलहर एवं ठिठुरन से जनमानस अस्त -व्यस्त

City News Uttar Pradesh

आईपीएल में चयनित होकर घर आये बांदा के सौरभ का हुआ स्वागत: बुंदेलखंड का नाम किया रोशन

अल्ट्रासाउंड में नहीं है साउंड : संचालक का अभाव, मशीन बन गईं धूल का फूल

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

रक्तदान शिविर : मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाई कर रहे रक्तदान …

ब्रेकिंग न्यूज़