City News Uttar Pradesh
घर बना कत्लगाह: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, बेटी के सामने 'बिखर' गई दुनिया !
उत्तर प्रदेश

घर बना कत्लगाह: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, बेटी के सामने ‘बिखर’ गई दुनिया !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक ऐसी “खौफनाक वारदात” सामने आई है, जिसने “इंसानियत को झकझोर” कर रख दिया है। मर्का थाना क्षेत्र के बगेहटा गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया कि पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका सरफिया, जो अपने घर में सुरक्षित होने का भरोसा रखती थी, उसी घर में उसकी जिंदगी का अंत हो गया। आरोपी पति मोबीन जिसने रिश्ता निभाने की कसमें खाईं थीं, वही उसकी मौत का कारण बन गया।

घर बना कत्लगाह: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, बेटी के सामने 'बिखर' गई दुनिया !

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार सुबह भी कहासुनी हुई,लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ये विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। सुबह के वक्त जब सरफिया घर में नहा रही थी,तभी आरोपी पति ने अचानक कुल्हाड़ी उठाई और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर किए गए चार घातक वारों ने मौके पर ही उसकी जान ले ली। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

घर बना कत्लगाह: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, बेटी के सामने 'बिखर' गई दुनिया !

घटना के समय बेटी कोचिंग पढ़ने गई थी। जब वह वापस लौटी, तो जो दृश्य उसने देखा, उसने उसकी दुनिया उजाड़ दी। घर के अंदर मां का खून से सना शव पड़ा था। बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के मुताबिक, मामला घरेलू कलह का है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी अधिकारियो द्वारा पूछ-ताछ …

City News Uttar Pradesh

खाद्य सुरक्षा विभाग में मिष्ठान की बौछार : मिलावट खोरों से हो रहा “चुम्मां -चुम्मां” !

बांदा में सरकारी राशन की दुकानें नहीं कर रहीं जनसेवा : योजना एक साल से धड़ाम

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका

City News Uttar Pradesh

बांदा में ड्रोन ‘क्रांति’ से बदलेगी खेती की तस्वीर: कम लागत, ज़्यादा मुनाफा

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़