City News Uttar Pradesh
युवक की 'रहस्यमयी' मौत: साड़ी में 'ढका' शव देख उड़े 'होश'
उत्तर प्रदेश

युवक की ‘रहस्यमयी मौत’: साड़ी में ‘ढका’ शव देख उड़े ‘होश’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक गांव में “अचानक ऐसी घटना” हुई,जिसने हर किसी के “मन” में “डर और शक” पैदा कर दिया। बदौसा थाना क्षेत्र के “हड़हामाफी गांव” में एक युवक की “रहस्यमयी मौत” ने पूरे इलाके में “सनसनी” फैला दी है। 21 वर्षीय युवक का शव घर के कच्चे कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक शिवविलास वर्मा उर्फ सोनू जो कुछ दिन पहले ही बंगलौर से घर लौटा था।

युवक की 'रहस्यमयी' मौत: साड़ी में 'ढका' शव देख उड़े 'होश'

बताया जा रहा है कि वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आया था और परिवार से उसकी हाल ही में सामान्य बातचीत भी हुई थी। ऐसे में अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसका चचेरा भाई लवकुश (13 वर्ष) चार्जर लेने घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद मिला तो उसने खंडहर की तरफ से झांककर देखा अंदर का नजारा देख वह दहशत में आ गया। युवक साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

युवक की 'रहस्यमयी' मौत: साड़ी में 'ढका' शव देख उड़े 'होश'

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। उनका आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि शव को साड़ी से ढका क्यों गया? इस एक बिंदु ने पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल यह सनसनीखेज मामला कई सवाल छोड़ गया है क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी से लौटते वक्त उजड़ गया पूरा परिवार: एक झपकी ने छीन ली तीन जिंदगियां, गूंज उठी चीख-पुकार

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

Banda : गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल, उपवास, रमजान एक साथ …

स्वच्छता की क्रांति बनी ‘कबाड़’ : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !

City News Uttar Pradesh

बांदा की “कोलावल रायपुर खदान” में अवैध खनन का “कोलाहल” योगी का खौफ दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

बंदरों का बढ़ता आतंक: 100 से अधिक लोगों को काटा, तीन माह से दहशत में हैं ग्रामीण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़