
- विनोद मिश्रा
बांदा। खनन माफिया, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी “कार्रवाई की पटकथा” तैयार हो चुकी है। डीएम की अध्यक्षता में हुई “टास्क फोर्स” बैठक में साफ संकेत दे दिए गए “अब न अवैध खनन बचेगा,न ओवरलोडिंग और न ही मनमानी”। सख्त निगरानी, ताबड़तोड़ चेकिंग और कड़ी कार्रवाई के निर्देशों ने सिस्टम को अलर्ट मोड में ला दिया है।

बैठक में खान अधिकारी राज रंजन ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 27 खनन पट्टे संचालित हैं। इनमें तहसील बांदा में 6, पैलानी में 7, बबेरू में 7, नरैनी में 5 तथा अतर्रा में 2 पट्टे सक्रिय हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूर्व और वर्तमान सभी खनन पट्टों पर लगातार निगरानी रखी जाए। समय-समय पर जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी नियमों का उल्लंघन न हो।

साथ ही, प्रत्येक पट्टे का पूरा विवरण किस तहसील, किस गांव और किस व्यक्ति के नाम पट्टा स्वीकृत है संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही खनन क्षेत्रों में किसानों की जमीन और रास्तों को लेकर कोई विवाद न हो। यदि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो उपजिलाधिकारी दोनों पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करें। पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर विशेष निगरानी रखें। जरूरत पड़ने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विशेष रूप से मध्य प्रदेश से आने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी तय किया कि खनन क्षेत्रों और परिवहन मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच चौकियां भी स्थापित की जाएंगी। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी और वाणिज्य कर अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
