24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में परिजनों को लाठियों से पीटने के बाद युवक नें ट्रेन से कटकर दी जान।
उत्तर प्रदेश

बांदा में परिजनों को लाठियों से पीटने के बाद युवक नें ट्रेन से कटकर दी जान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। होली की खुशियां उस समय “मातम” में बदल गईं जब “शराब के नशे में एक युवक” ने पहले अपने ही “परिवार के लोगों और एक ग्रामीण पर हमला” कर दिया और उसके बाद “ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त” कर ली। इस “सनसनीखेज घटना” से पूरे गांव में “दहशत और शोक का माहौल” व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय नत्थू मंगलवार की शाम होली के जश्न के दौरान शराब के नशे में धुत था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसका गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नत्थू ने पत्थर उठाकर युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बांदा में परिजनों को लाठियों से पीटने के बाद युवक नें ट्रेन से कटकर दी जान।

घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसके चाचा, चाची और दादा उसे समझाने और शांत कराने पहुंचे। लेकिन नशे में बेकाबू नत्थू ने उनकी बात सुनने के बजाय लाठी उठाकर तीनों की पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग घबरा गए और गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट की घटना के बाद नत्थू घर से लापता हो गया। परिजनों ने देर रात तक उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त यात्री की कटकर मौत

इसी बीच बुधवार की शाम गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा खुर्द और बरसड़ा बुजुर्ग गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर इसकी सूचना खुरहंड रेलवे स्टेशन को दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल खुरहंड पुलिस चौकी को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान नत्थू के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुरहंड पुलिस चौकी इंचार्ज विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक गांव में सफाई का कार्य करता था और बीच-बीच में रोजगार के लिए दिल्ली और सूरत भी जाता रहता था। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि नशे की हालत में विवाद करने के बाद वह घर से गायब हो गया था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाय रे हाय गरीबी: मां एवं उसके बच्चों के पालन के लिये शासन एवं प्रशासन बना भिखारी ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का ‘ऐतिहासिक’ बजट ‘विकास’ का विज़न

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने चुनावी रणनीति को दी धार: कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार

City News Uttar Pradesh

Banda : सदर विधायक प्रकाश नें कोरोना से निपटने को दिये 25 लाख …

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता अशोक दीक्षित की बल्ले -बल्ले : जीत का बजा दिया डंका

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रेमिका से मुलाकात करने आए प्रेमी को पीट-पीट कर किया मरणासन्न, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर …

ब्रेकिंग न्यूज़