25.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
ऐतिहासिक कालिंजर ने 'ओढ़ी' उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से 'जीवंत' हुआ किला
उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक कालिंजर ने ‘ओढ़ी’ उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से ‘जीवंत’ हुआ किला

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। गौरवशाली इतिहास और आध्यात्मिक वैभव से ओतप्रोत कालिंजर किला एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बना। कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

ऐतिहासिक कालिंजर ने 'ओढ़ी' उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से 'जीवंत' हुआ किला

पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव ने सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और विकास की उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत किया।

ऐतिहासिक कालिंजर ने 'ओढ़ी' उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से 'जीवंत' हुआ किला

मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कालिंजर महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध परंपरा और विरासत का उत्सव है। सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

ऐतिहासिक कालिंजर ने 'ओढ़ी' उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से 'जीवंत' हुआ किला

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। विकास की रफ्तार तेज हुई है। उद्घाटन के उपरांत मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ऐतिहासिक कालिंजर ने 'ओढ़ी' उत्सव की चादर: लोकसंस्कृति की गूंज से 'जीवंत' हुआ किला

नटराज संगीत टीम की प्रस्तुति ने लोकनृत्य और लोकगीतों के माध्यम से बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगी रोशनी और ऐतिहासिक किले की पृष्ठभूमि ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर मंत्री रामकेश निषाद ने जनपद के उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सड़क हादसा : किसान यूनियन की पूर्व अध्यक्ष की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद …

City News Uttar Pradesh

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जान बचाने के लिए किया संघर्ष

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश के सम्मान के दौरान आराजकता की कोशिश, सर्वत्र निंदा

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएमओ के प्रयास से डेढ़ वर्ष बाद जिला महिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, डीएम आनंद कुमार सिंह ने की सराहना…

सिमौनी धाम में अवधूत महाराज का जारी रहेगा मेला व भंडारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़