
- शरद मिश्रा
बांदा। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी ‘गणतंत्र दिवस’ पर पुलिस लाइन परिसर ‘देशभक्ति के रंग में सराबोर’ नजर आया। ‘भव्य परेड और अनुशासित समारोह’ के बीच प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने ‘राष्ट्रीय ध्वज’ फहराकर ‘तिरंगे को सलामी’ दी। इसके पश्चात उन्होंने सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी लेकर उपस्थित अधिकारियों, जवानों और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जब-जब तिरंगा लहराता है,तब-तब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जल शक्ति राज्यमंत्री ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि अंकित बासू, मंडल आयुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी जे. रीभा, जिला जज, पुलिस अधीक्षक प्रकाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं न्यायिक विभाग के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
