

- शरद मिश्रा
बांदा। नगर के ‘विकास को नई रफ्तार’ देते हुए हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने संयुक्त रूप से नगर पालिका क्षेत्र के दो प्रमुख वार्डों में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं से न केवल शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों को रोजमर्रा की समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 इंदिरा नगर में दो नए पार्कों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया। इन पार्कों के निर्माण से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा। पार्कों को सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की योजना भी प्रस्तावित है।

इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा निर्मित महामाई मंदिर के नवनिर्मित भव्य द्वार का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ चालक स्वर्गीय रमाशंकर श्रीवास्तव के नाम से एक मार्ग का नामकरण भी किया गया, जिसे क्षेत्रवासियों ने सम्मान और गौरव के साथ स्वीकार किया। नगर पालिका द्वारा निर्मित दो अन्य सीसी मार्गों को भी जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से निजात मिलेगी और नगर की मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि बांदा नगर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में और भी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में संतुलित विकास कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, पुष्कर द्विवेदी, सभासद राममिलन तिवारी, मनीष रैकवार, आशीष गुप्ता, इंद्रजीत राजपूत, नगर अध्यक्ष रज्जन गुप्ता, क्षेत्रवासी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
