City News Uttar Pradesh
अशोक सिंह गौर बने 'तिंदवारी' राजनीति में सपा का 'मजबूत चेहरा': छात्र नेता से सियासत की धुरी तक
उत्तर प्रदेश

अशोक सिंह गौर बने ‘तिंदवारी’ राजनीति में सपा का ‘मजबूत चेहरा’: छात्र नेता से सियासत की धुरी तक

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र की “राजनीति में यदि किसी नाम ने निरंतर चर्चा, भरोसा और जनसमर्थन अर्जित” किया है, तो वह नाम है “समाजवादी पार्टी के नेता अशोक सिंह गौर”। छात्र राजनीति से “निकली यह यात्रा आज विकास, संगठन और जनसेवा” की मिसाल बन चुकी है। अशोक सिंह गौर और उनकी पत्नी दीपा सिंह गौर ने मिलकर तिंदवारी क्षेत्र में जो “ऐतिहासिक विकास कार्य” कराए, वे आज भी “जनता के बीच यादगार उपलब्धियों” के रूप में “गिने” जाते हैं।

अशोक सिंह गौर बने 'तिंदवारी' राजनीति में सपा का 'मजबूत चेहरा': छात्र नेता से सियासत की धुरी तक

अशोक सिंह गौर की “राजनीति की नींव” नेहरू महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में पड़ी। छात्र जीवन में ही उन्होंने नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और जनसंवाद की ताकत को समझ लिया था। यही कारण रहा कि वे धीरे-धीरे छात्र नेता से जननेता बनते चले गए और तिंदवारी विधानसभा में एक मजबूत राजनीतिक पहचान स्थापित की।

अशोक सिंह गौर बने 'तिंदवारी' राजनीति में सपा का 'मजबूत चेहरा': छात्र नेता से सियासत की धुरी तक

अशोक सिंह गौर की लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि उनकी पत्नी दीपा सिंह गौर को जनता ने लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य चुना। यह सिर्फ एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास की मुहर मानी जाती है।

अशोक सिंह गौर बने 'तिंदवारी' राजनीति में सपा का 'मजबूत चेहरा': छात्र नेता से सियासत की धुरी तक

तिंदवारी विधानसभा के ग्राम पिपरहरी निवासी अशोक सिंह गौर स्वयं भी अपने गांव के प्रधान भी चुने गए। ग्राम प्रधान रहते हुए उन्होंने गांव और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उनके प्रयासों से क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज और आईटीआई कॉलेज की स्थापना हुई।

 

अशोक सिंह गौर बने 'तिंदवारी' राजनीति में सपा का 'मजबूत चेहरा': छात्र नेता से सियासत की धुरी तक

सपा नेता अशोक सिंह गौर का स्पष्ट मानना है कि वास्तविक और जमीनी विकास समाजवादी पार्टी की सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल (2012–2017) में हुआ। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई कार्य इसी अवधि में पूरे हुए।

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना 'लक्ष्य'

ककनारे बाबा क्षेत्र में नाले का निर्माण जैसे विकास कार्य आज भी जनता के बीच उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में याद किए जाते हैं। वर्तमान समय में सपा नेता अशोक सिंह गौर “तिंदवारी विधानसभा सीट” से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनका कहना है “यदि पार्टी मुझे मौका देती है, तो जनता जनार्दन के आशीर्वाद से तिंदवारी में विकास का नया अध्याय” लिखा जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा नें बताया: अब खतौनियों में ‘गाटावार’ होगा अंश निर्धारण, गांव वार लाक व्यवस्था बंद

City News Uttar Pradesh

नवरात्र की सप्तमी पर देवी मंदिरों और पंडालों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : महाप्रबंधक को गंदा मिला कंबल, प्रतीक्षालय में बैठे लोगों का किया चालान

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

ब्रेकिंग न्यूज़