City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बने 'जनआवाज': 'हस्तक्षेप' से राईफल क्लब की 'नीलामी' हुई 'निरस्त'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बने ‘जनआवाज’: ‘हस्तक्षेप’ से राईफल क्लब की ‘नीलामी’ हुई ‘निरस्त’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा की “राजनीति में एक बार फिर यह साबित” हो गया कि जब “जनाधार” वाला “जनप्रतिनिधि जनता की आवाज” बनकर “खड़ा” होता है, तो “फैसले” बदलने पड़ते हैं। “जनप्रिय विधायक प्रकाश द्विवेदी” के “सशक्त हस्तक्षेप” और “लगातार बने दबाव” के बाद “आखिरकार राईफल क्लब मैदान की नीलामी निरस्त” कर दी गई। बांदा विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद पूरे शहर में विधायक प्रकाश दिवेदी के समर्थन में “जय प्रकाश, तय प्रकाश” के नारे गूंजने लगे हैं, और उनके समर्थक इसे “जनता की बड़ी जीत” बता रहे हैं।

विधायक प्रकाश बने 'जनआवाज': 'हस्तक्षेप' से राईफल क्लब की 'नीलामी' हुई 'निरस्त'

इस पूरे प्रकरण में विधायक प्रकाश दिवेदी ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राईफल क्लब मैदान केवल जमीन नहीं, बल्कि बांदा की खेल और सामाजिक पहचान है। इसे व्यवसायिक भूखंड में बदलना जनता के हितों पर कुठाराघात होगा। सूत्रों के अनुसार विधायक प्रकाश दिवेदी ने शासन और प्रशासन स्तर पर लगातार संवाद कर जनभावनाओं को मजबूती से रखा। उनका सख्त रुख और जनता का समर्थन ही इस फैसले के पलटने की सबसे बड़ी वजह बना।

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा राईफल क्लब मैदान, गाटा संख्या 9546 को व्यवसायिक भूखंड के रूप में नीलामी के जरिए बेचने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए 2 जनवरी से 17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे और नीलामी की तिथि 21 जनवरी 2026 तय की गई थी। लेकिन शुक्रवार को विकास प्राधिकरण ने अपनी आधिकारिक सूचना में स्पष्ट किया कि अग्रिम आदेश तक उक्त भूखंड की नीलामी निरस्त की जाती है।

विधायक प्रकाश बने 'जनआवाज': 'हस्तक्षेप' से राईफल क्लब की 'नीलामी' हुई 'निरस्त'

नीलामी निरस्त होने की खबर जैसे ही सामने आई, शहर में माहौल बदल गया। चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक “जय प्रकाश, तय प्रकाश” के नारे गूंजने लगे। समर्थकों का कहना है कि यह फैसला विधायक प्रकाश द्विवेदी की “जनप्रियता और जनाधार का प्रमाण” है। इस मुद्दे पर विपक्ष भी सड़क पर उतरने की तैयारी में था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों ही नीलामी के विरोध में मुखर थीं। शनिवार को इसी मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने धरना-प्रदर्शन की घोषणा कर दी थी, जिससे प्रशासन और शासन स्तर पर दबाव और बढ़ गया था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 30 उम्मीदवारों के नाम, दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट

Banda : ग्राम पंचायत मुरवल, वैक्सीनेशन के प्रति दिखा उत्साह ! …

अन्नदाता सम्मेलन में गूंजा पीएम मोदी का जयकारा : किसानों में उमड़ा उत्साह

City News Uttar Pradesh

अपना दल (एस) का प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य : अनुप्रिया पटेल

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपी में एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

City News Uttar Pradesh

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू द्वारा ध्वज वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़