City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'बम्बेश्वर पर्वत' पर विकास का ऐतिहासिक अध्याय:पर्यटन का बनेगा 'मार्ग'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘बम्बेश्वर पर्वत’ पर विकास का ऐतिहासिक अध्याय: पर्यटन का बनेगा ‘मार्ग’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के “इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय” जुड़ने जा रहा है। बम्बेश्वर पर्वत पर “पहुंच मार्ग” का निर्माण आने वाले समय में वैष्णो देवी मार्ग से तुलना की जाएगी, जहां श्रद्धालु श्रद्धा के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'बम्बेश्वर पर्वत' पर विकास का ऐतिहासिक अध्याय:पर्यटन का बनेगा 'मार्ग'

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता की पहल पर बम्बेश्वर पर्वत पर पहुंच मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू होकर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बम्बेश्वर मंदिर के शिखर तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। यह मार्ग न सिर्फ आस्था का रास्ता बनेगा,बल्कि बुंदेलखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में बम्बेश्वर पर्वत को नई पहचान भी दिलाएगा।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'बम्बेश्वर पर्वत' पर विकास का ऐतिहासिक अध्याय:पर्यटन का बनेगा 'मार्ग'

अब तक बम्बेश्वर पर्वत पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कठिन और जोखिम भरे रास्तों से गुजरना पड़ता था। कई बार बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह यात्रा चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। लेकिन नए पहुंच मार्ग के निर्माण से यह समस्या दूर हो जाएगी और श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से मंदिर के शिखर तक पहुंच सकेंगे। बम्बेश्वर पर्वत पर स्थित वामदेव ऋषि द्वारा स्थापित शिवलिंग न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व भी रखता है। पहुंच मार्ग बनने के बाद यह स्थल धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'बम्बेश्वर पर्वत' पर विकास का ऐतिहासिक अध्याय:पर्यटन का बनेगा 'मार्ग'

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने कहा कि यह मार्ग शहरवासियों के लिए किसी अनुपम उपहार से कम नहीं है। इस परियोजना से न सिर्फ धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा,बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, “बम्बेश्वर पर्वत का यह मार्ग आने वाले वर्षों में बांदा की पहचान बनेगा। श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी यहां आकर्षित होंगे। अंकित गुप्ता ने यह भी बताया कि बम्बेश्वर पर्वत के समग्र सुंदरीकरण के लिए एक विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल, सुरक्षा प्रबंध और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य शामिल होंगे, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती के विवाह गीतों नें मेंहदी हल्दी में बांधा शमां: गूंजी मधुर स्वर लहरी

City News Uttar Pradesh

जेएन महाविद्यालय में वाटर कूलर की मांग को लेकर छात्र भड़के : प्राचार्य को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

फोरलेन में रुकावट पर पीडब्लूडी नें ढहाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? “बहनों पर करम” और “भाईयों पर सितम” !

ब्रेकिंग न्यूज़